कातिल दुल्हन; शादी के 4 दिन बाद प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, चचेरे भाई से करती थी प्यार

गुजरात के गांधीनगर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के सिर्फ चार दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची। युवक को किडनैप करवाया और उसकी हत्या को अंजाम दिया। आरोपी युवती अपने चचेरे भाई से प्यार करती थी। प्यार में इस कदर पागल थी कि उसने पति को रास्ते से हटाने में जरा भी संकोच नहीं दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के चार दिन बाद हुई हत्या…

मृतक की पहचान अहमदाबाद के भाविक के रूप में हुई, जिसकी शादी गांधीनगर की पायल से हुई थी। भाविक शनिवार को अपनी पत्नी पायल को उसके मायके से लेने गया था, लेकिन जब वह समय पर नहीं पहुंचा, तो पायल के पिता ने भाविक के पिता को फोन किया। इस पर भाविक के पिता ने बताया कि वह तो काफी पहले वहां से निकल चुका था। इसके बाद पायल के परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

कैसे हुआ साजिश का पर्दाफाश…

तलाश के दौरान भाविक की बाइक सड़क पर पड़ी मिली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था। उन्होंने अपनी एसयूवी से बाइक को टक्कर मारी, जिससे युवक गिर गया और फिर उसे गाड़ी में खींच लिया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि भाविक की शादी महज चार दिन पहले हुई थी. यह बात उन्हें संदिग्ध लगी। जब पुलिस ने पायल से पूछताछ की, तो उसने दबाव में आकर साजिश का खुलासा कर दिया।

प्रेमी और सहयोगियों ने की हत्या…

पायल ने बताया कि वह शादी से पहले अपने चचेरे भाई कल्पेश से प्यार करती थी, लेकिन उसके परिवार ने उसकी शादी भाविक से करवा दी। इससे नाराज होकर पायल ने अपने प्रेमी कल्पेश के साथ मिलकर भाविक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना वाले दिन पायल ने भाविक से फोन पर उसकी लोकेशन पूछी और यह जानकारी कल्पेश को दे दी। कल्पेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भाविक का अपहरण किया और अपनी एसयूवी में उसका गला घोंटकर मार डाला। बाद में शव को नर्मदा नहर में फेंक दिया।

सभी आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस ने पायल और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कल्पेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या, अपहरण और साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, मामले की गहन जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि पायल ने खुद फोन कर भाविक की लोकेशन ली और यह जानकारी कल्पेश को दी। पायल ने स्वीकार किया कि वह कल्पेश से प्यार करती थी और शादी के बाद अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000