छत्तीसगढ़ में पत्रकार के परिवार की हत्या में पुलिस ने 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जल्द हो सकती है कई और लोगों की गिरफ्तारी

सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मृतकों के करीबी रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले खड़गवां थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथपुर गांव में संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद था। मामला प्रतापपुर के न्यायालय में विचाराधीन था। इसमें डिग्री माघे टोप्पो के पक्ष में मिली थी। गुरुवार को माघे टोप्पो के परिवार और उनके तीन भाइयों के साथ खड़गवां थाने में पुलिस के सामने समझौता हुआ था कि उस जमीन पर माघे टोप्पो का परिवार खेती कर सकता है।

शुक्रवार को विवादित भूमि पर उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30) अपनी मां बसंती टोप्पो (55) और पिता माघे टोप्पो (57) के साथ खेती करने पहुंचे थे। वे उक्त जमीन पर सरसों बोने के लिए जुताई करा रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को मिली तो दोपहर में माघे टोप्पो के भतीजों सहित करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से चारों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर कल्हाड़ी से हमला कर दिया।

नरेश टोप्पो, बसंती टोप्पो और माघे टोप्पो के सिर पर ढाई-ढाई इंच के गड्ढे मिले हैं। नरेश टोप्पो और बसंती टोप्पो की मौके पर मौत होने से हमलावर डरकर भाग निकले। उमेश टोप्पो पर भी हमला हुआ, लेकिन उसने भागकर जान बचाई और अपने भाई पत्रकार संतोष टोप्पो को घटना की सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 115(2), 190, 191(3), (103) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार (62), मंधारी राम (60), रामधनी (48), बिहारी (60), रोवन (50), सियाराम (58), धरमसाय (70), अनुकलाल (45), उजेन्द्र उर्फ उजर (35), बिरेन्द्र टोप्पो (29), प्रदीप टोप्पो (30), नरेन्द्र टोप्पो (30), सम्मू (37), महाजन टोप्पो (26), दिवालसाय टोप्पो (26), कमलेश टोप्पो (32),  अमेन्द्र कुमार (46), प्रकाश टोप्पो (23), गुंजा राम (32), रामप्रसाद टोप्पो (37), बाबूलाल (60), बुच्ची उर्फ बैशाखो (22) जसिंता टोप्पो (22) सभी निवासी ग्राम केरता डुबकापारा शामिल हैं। घटना के पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर लाठी, डंडे से लैस होकर खेत में पहुंचे थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की तस्दीक कर रही है। वीडियो में हमलावर करीब 15-16 की संख्या में दिख रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000