20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में एक कारोबारी के अपहरण के मामले में वांछित दो गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों गैंगस्टर लुधियाना के टिब्बा इलाके में पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गए। पुलिस के अनुसार ये दोनों एक होजरी फैक्ट्री के मालिक संभव जैन के अपहरण के मामले में वांछित थे। पुलिस ने मुठभेड़ में 20 राउंड फायरिंग होने का दावा किया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गैंगस्टर की पहचान संजू बहमन और शुभम गोपी के तौर पर की है।

मुठभेड़ में 20 राउंड फायरिंग…

पुलिस के अनुसार गैंगस्टरों और पुलिस टीम के बीच लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई, जब पुलिस ने उनके छिपे होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें घेर लिया। जब गोलीबारी हुई जो लगभग 15 मिनट तक चली तो आरोपी दोपहिया वाहन पर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार पहले फायर गैंगस्टर की ओर से की गई। इसमें एएसआई घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

एएसआई अस्पताल में भर्ती…

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पहली गोली चलाई जिसमें एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) सुखजीत सिंह घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस ने संजीव उर्फ संजू बहमन और शुभम उर्फ गोपी के दोनों व्यापारी के अपहरण में वांछित थे।इन दोनों दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि थी। पुलिस ने बताया कि इनके पांच अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एएसआई का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। लुधियान के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि कुछ दिन पहले लुधियाना से एक कारोबारी संभव जैन का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। फिरौती की मांग की गई और उसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाया गया था। पुलिस ने पांच को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उनमें से दो बचे थे। उन दो का आज पुलिस टीम ने पीछा किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000