पुलिस ने किया हत्या का खुलासा; बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी पिता की हत्या की साजिश

पुलिस ने पिछले साथ दिसंबर में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पेट्रोल पंप मालिक के बेटे ने ही नशा करने से रोकने और मारपीट करने से खफा हो अपने दो दोस्तों के मार्फत यूपी के तीन शूटरों के जरिए हत्या करवाई थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे, उसके दोनों दोस्त और तीन शूटरों को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल, एक तमंचा, एक बाइक, एक कार और मोबाइल फोन बरामद कर सभी को जेल भेज दिया। गंगनहर कोतवाली में शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, 27 दिसंबर की रात नियाला रोड निवासी पेट्रोल पंप मालिक जोगेंद्र अपने घर के अंदर बने दफ्तर में बैठे थे।

इस बीच बाइक पर आए तीन बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे गोली बरसाकर जोगेंद्र की हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पता चला कि जोगेंद्र का बेटा अनुराग नशे का आदी था और उसके पिता से संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने अनुराग से पूछताछ की, लेकिन वह भ्रमित करता रहा। पुलिस ने अनुराग के कई दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस को अनुराग के यूपी के नोएडा निवासी दोस्त प्रिंस खटाना के बारे में जानकारी मिली कि वह घटना वाले दिन हरिद्वार आया था। पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस को अनुराग ने बताया था कि ताऊ उनकी जमीन कब्जाना चाहता और हत्या करने की फिराक में है। पुलिस के मुताबिक, अनुराग ने पिता जोगेंद्र को अपना ताऊ बताया था और हत्या की बात कही थी।

उसने पिता की हत्या के लिए एक लाख रुपये प्रिंस को दिए। पुलिस के मुताबिक, अनुराग ने प्रिंस से कहा था कि हत्या के बाद प्रॉपर्टी में से आने वाली रकम में से कुछ हिस्सा उसे देता रहेगा। प्रिंस ने शूटरों के साथ पहले घर की रेकी की फिर 27 दिसंबर की रात बाइक से शूटरों को जोगेंद्र का घर दिखाया। तीनों शूटर घर के अंदर घुसे और जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस ने बताया कि शूटरों को बाइक खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अंकुश ने उपलब्ध कराई थी।

एसएसपी ने बताया कि शूटर यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद के भराना गांव निवासी आशिक गुर्जर और प्रशांत खटाना उर्फ काला, बुलंदशहर के गुलावटी थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी प्रशांत यादव उर्फ टीकू और अनुराग के दोस्त अंकुश निवासी गांव धर्मपुर, थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पिता की हत्या कराने के आरोपी अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास के पास से दो पिस्तौल, एक तमंचा, एक कार, एक बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000