STF टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में दो आरोपी को लगी गोली

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में खरखौदा-बरोणा मार्ग पर गश्त कर रही एसटीएफ की टीम ने कार सवार युवकों को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी है। घायलों को खरखौदा के अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार मातूराम हलवाई की दुकान पर हुई फायरिंग से जुड़े हैं। हालांकि अभी पुलिस मामले को लेकर कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ सोनीपत की टीम प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम खरखौदा-बरोणा रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान एक कार सवार युवक आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने सीधा एसटीएफ की गाड़ी की तरफ फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसके बाद कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। जिस पर टीम ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ में दो युवकों को गोली लगी।

उनकी पहचान हिसार के बालसमंद निवासी साजिद, फरीदाबाद के फरीदपुर निवासी सौरभ के रूप में हुई। वहीं उनके तीसरे साथी की पहचान झज्जर के गांव जाखौदा निवासी निवासी जतिन के रूप में हुई है। दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना के बाद एसटीएफ व पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस मामले को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000