उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी By Pratibha Rajdar Last updated Sep 6, 2026 33 प्रतापगढ़ शहर के राजपाल चौराहे पर शनिवार दोपहर एक युवक पर खौलती चाय से भरी केतली फेंक दी गई। चाय के ठेले पर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। इसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नगर पंचायत गड़वारा के शुकुलपुर निवासी मोनू शुक्ला शनिवार दोपहर करीब दो बजे राजपाल चौराहे पर भगवानदीन के चाय के ठेले पर चाय पीने गए थे। मोनू ने चाय देने से मना करने का कारण पूछा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। ठेला संचालक ने खौलती चाय से भरी केतली मोनू पर फेंक दी। शिकायत के आधार पर होगी जांच खौलती चाय गिरने से मोनू गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित मोनू की तरफ से आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि मोनू की हालत स्थिर है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार 33 Share