ओवरटेक को लेकर बीच सड़क युवक की पीट-पीटकर हत्या, बचाने को ऊपर लेटी मां, हाथ जोड़ते रहे पिता 

मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड ईस्ट में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मनसे ने मामले की पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। मलाड ईस्ट के डिंडोशी इलाके के मनसे कार्यकर्ता आकाश माईन (27) की रिक्शा चालकों और स्थानीय विक्रेताओं ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना शनिवार को हुई, जब माईन दशहरा समारोह के लिए नई कार खरीदने गए थे। मलाड रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो ने उनकी कार को ओवरटेक किया, जिसके बाद उनके और रिक्शा चालक के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते बहस काफी बढ़ गई और रिक्शा चालक ने अपने दोस्तों और स्थानीय विक्रेताओं के साथ मिलकर मनसे कार्यकर्ता पर हमला कर दिया।

बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेटी मां…

भीड़ ने आकाश माईन को बुरी तरह पीटा जिसमें उसे गंभीर चोटे आईं और उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक परेशान करने वाला दृश्य नजर आ रहा है। वीडियो में भीड़ लगातार पीड़ित और उसके परिवार को लात-घूंसों से पीट रही है।

फुटेज में माईन की मां को उसके ऊपर लेटे हुए देखा जा सकता है, जो उसे हमलावरों से बचाने की कोशिश कर रही थीं। इस बीच, दो से तीन अज्ञात लोग उसके पिता पर भी हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पिता हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगते हैं और उन्हें जाने देने की विनती करते हैं।

पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार…

लोग जब आकाश की पिटाई कर रहे थे तो उसके मां-बाप उसे बचाने के लिए लोगों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक ना सुनी। आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 12 अक्टूबर की है, जिसमें पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000