पुराने मुकदमे में सुलह से किया इन्कार तो युवती को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत। पुराने मुकदमे में सुलह करने से इनकार करने पर युवती को गोली मारी गई थी। दीवार फांदकर आरोपी उसके घर में घुसा था, जबकि दो अज्ञात साथी बाहर निगरानी करते रहे थे। जैसे ही युवती ने सुलह से मना किया, वैसे ही आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया था। युवती के पिता से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में चल रहे इलाज के बाद युवती की हालत में सुधार है।

सुनगढ़ी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का एक मुकदमा पॉक्सो एक्ट न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगी नवादा निवासी विमल गुप्ता सह अभियुक्त है। विमल वर्तमान में नई दिल्ली के थाना प्रहलादपुर क्षेत्र के बदरपुर बॉर्डर में रहता है। इसी को लेकर दोनों की पहचान है। पुत्री का एक अन्य मुकदमा बरेली में विचाराधीन है, जिसमें पीड़ित की पुत्री वादी है। ये मुकदमा गवाही पर चल रहा है, इसके आरोपियों का साथी विमल गुप्ता है। तीन फरवरी को रात साढ़े 12 बजे विमल दीवार कूदकर पीड़ित के घर में घुस आया। उसके दो अज्ञात साथी घर के बाहर खड़े रहे।

आरोप है कि विमल ने बरेली वाले मुकदमे में  समझौता करने का दबाव बनाया। उसका कहना था कि बरेली वाले मुकदमे में समझौता होने से पीलीभीत वाला मुकदमा भी निपट जाएगा। जब पुत्री ने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने तमंचे से पुत्री पर फायर कर दिया। गोली पीड़ित की पुत्री की जांघ में लगी। परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह दीवार कूदकर भाग गया। आसपास के लोग भी आ गए। आनन-फानन में पुत्री को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद उसकी हालत में सुधार है। अब घायल युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000