आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?

नई दिल्ली । मोहन भागवत ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज की युवा पीढ़ी को लेकर कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञापालन का था. परिवार में बड़े बुजुर्ग जो कह देते थे वो माना जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। नई पीढ़ी सवाल पूछती है। हमें उन्हें उनका जवाब देना होगा। डिक्‍टेशन नहीं डिस्‍कशन करना होगा। हमें उनको बहुत अपनापन और प्यार देना होगा। हमें उनके साथ समय बिताना होगा। हमें उनसे बातचीत करनी होगी। ये इसलिए भी जरूरी है, क्‍योंकि आजकल पारिवारिक संरचना बदल गई है। आजकल परिवारों के भीतर भी बातचीत बंद हो गई है।

देवताओं को लेकर बच्चों के सवालों का दिया उदाहरण 

आरएसएस से संबद्ध संस्था विश्वमांगल्‍य सभा द्वारा आयोजित ‘समकालीन मातृत्व’ विषय पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि नई पीढ़ी हर चीज में तर्क ढूंढती है और चर्चा में विश्वास रखती है। कभी-कभी बच्चे, खासकर विदेश में ये सवाल पूछते हैं कि इस देवता का चेहरा बंदर जैसा क्यों है और इस देवता का चेहरा हाथी जैसा क्यों है ? वे घर आकर ये सवाल पूछते हैं, लेकिन पिता को नहीं पता होता, माता को नहीं पता होता। यह पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा होना चाहिए, हालांकि बच्चों को पूरी तरह से पाठ्यपुस्तकों पर नहीं छोड़ा जा सकता।

युवाओं को राष्ट्रवादी आदर्शों से कैसे जोड़ा जाए ? इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि भारत के युवाओं में अटूट भावना है और वे खुद को आग में झोंकने में भी सक्षम हैं, लेकिन उनके पास अनुकरण करने के लिए विश्वसनीय आदर्शों की कमी है. यह कहना या सोचना सही नहीं है कि आज की युवा पीढ़ी भटक रही है. उन्हें अनुकरण करने के लिए प्रमाण-आधारित उदाहरण और आदर्श नहीं मिल रहे हैं. जहां उन्हें ऐसे उदाहरण मिलते हैं, वहां वे देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार हैं।

प्रचलित नकारात्मक धारणाओं के बीच युवाओं को राष्ट्रवादी आदर्शों से कैसे जोड़ा जा सकता है, इस प्रश्न के उत्तर में भागवत ने कहा कि युवा पीढ़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वे अनुसरण करने और अनुकरण करने के इच्छुक हैं, लेकिन इसके लिए विश्वसनीयता होनी चाहिए और अनुकरण करने योग्य उदाहरण होने चाहिए। मोहन भागवत ने चिन्मय मिशन, स्वामीनारायण मिशन, गायत्री परिवार जैसे आध्यात्मिक आंदोलनों में शामिल होने वाले समर्पित युवाओं का उदाहरण दिया।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस को भी हर साल इतने सारे युवा प्रचारक मिलते हैं। ये आते कहां से हैं ? इनमें से कुछ प्रेरित और उत्साहित होते हैं और कुछ शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और शहीद भगत सिंह जैसे आदर्शों का अनुसरण करते हैं। आदर्श तो उन लोगों से उभरते हैं, जिनसे आप रोजाना मिलते हैं। उन्होंने भारत की युवा शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ने बार-बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में चल रहे इस विरोध-प्रदर्शन के बीच RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है। संघ प्रमुख का कहना है कि आज की नई पीढ़ी सवाल पूछती है, इनसे संवाद की जरूरत है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000