उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले शासनकाल में शिक्षा मंत्रालय का सफर उत्तर भारत के कद्दावर नेता मुरली मनोहर जोशी से शुरू होकर दक्षिण भारत के कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले प्रह्लाद जोशी तक पहुंचा है। इस दौरान स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेताओं ने इस पद को संभाला है…

वैचारिक और वैयक्तिक कड़ियाँ

  • मुरली मनोहर जोशी (उत्तर): वाजपेयी सरकार के दौरान शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास मंत्री रहे। संघ की पृष्ठभूमि और वैचारिक स्पष्टता के लिए जाने जाते थे।
  • प्रह्लाद जोशी (दक्षिण): कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के सांसद। नीट-यूजी विवाद के बाद जुलाई 2026 में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

वैचारिक निरंतरता और प्रशासनिक पड़ाव

  • आरएसएस की पृष्ठभूमि: दोनों ही नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वैचारिक पृष्ठभूमि से आते हैं।
  • नीतियों का क्रियान्वयन: मुरली मनोहर जोशी के समय शिक्षा के भारतीयकरण और पाठ्यक्रम बदलाव की चर्चा रही, वहीं मोदी सरकार के दौर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के क्रियान्वयन और परीक्षा सुधारों की बड़ी चुनौती इन कार्यकालों का मुख्य केंद्र रही है।
पीएम मोदी के भरोसेमंद नये शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी…

भारत की शिक्षा व्यवस्था लंबे समय तक एक ऐसी दिशा में चली जिसमें राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक जड़ों और ऐतिहासिक सत्य को हाशिए पर धकेल दिया गया था। स्वतंत्रता के बाद कई दशकों तक वामपंथी इतिहासकारों और विचारधाराओं का गहरा प्रभाव रहा। पाठ्यपुस्तकों में भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक योगदान, प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्रीय आंदोलन के व्यापक स्वरूप को या तो कम करके आंका गया या विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इसी पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय शिक्षा मंत्रियों ने शिक्षा को फिर से राष्ट्र के केंद्र में लाने का प्रयास किया। उत्तर प्रदेश के डॉ. मुरली मनोहर जोशी से लेकर कर्नाटक के प्रह्लाद जोशी तक, यह सफर केवल मंत्रियों के बदलने का नहीं, बल्कि एक वैचारिक संघर्ष और सुधार का सफर रहा है।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे डॉ. मुरली मनोहर जोशी…

डॉ. मुरली मनोहर जोशी का कार्यकाल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय का सबसे यादगार अध्याय है। उन्होंने शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने की दिशा में संवैधानिक संशोधन की नींव रखी। सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि रही। लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन, संस्कृत और भारतीय भाषाओं का महत्व, मदरसों के आधुनिकीकरण के साथ-साथ उर्दू शिक्षा को भी संसाधन दिए गए।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2000 उनके नेतृत्व में आई। इसमें मूल्य शिक्षा, मौलिक कर्तव्यों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जगह दी गई। विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा और संसाधनों के साझा उपयोग पर जोर दिया गया। साक्षरता दर बढ़ाने और निरक्षरों की संख्या घटाने में ठोस प्रगति हुई।

सबसे महत्वपूर्ण कार्य था इतिहास और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में व्याप्त विकृतियों को सुधारना। वामपंथी इतिहासकारों की रचनाओं में वैदिक काल को पिछड़ा बताने, गाय और मांस संबंधी अतिरंजित दावों, मध्यकालीन आक्रमणों को नरम रूप में पेश करने और राष्ट्रीय आंदोलन में कुछ संगठनों की भूमिका को नजरअंदाज करने जैसी बातें प्रमुख थीं।

शिक्षा पाठ्यक्रमों में कई तरह के बदलाव के लिए जाने जाते हैं, डॉ. मुरली मनोहर जोशी..

जोशी ने इन अंशों को हटाया या संशोधित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ाना भगवाकरण नहीं है। राष्ट्रीय एकता और धार्मिक सद्भाव को ध्यान में रखते हुए उन हिस्सों को निकाला गया जो किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाते थे। इस प्रयास का विरोध भी हुआ।

वामपंथी बुद्धिजीवियों और विपक्षी दलों ने भगवाकरण का आरोप लगाया। संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़े किए गए। फिर भी जोशी अडिग रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को भारतीय परिप्रेक्ष्य में देखना जरूरी है, न कि किसी विदेशी या वैचारिक चश्मे से।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्मृति ईरानी ने शिक्षा मंत्रालय संभाला। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रक्रिया शुरू की। स्वयम प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा को विस्तार दिया। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पहल शुरू हुई। चुनौतियां कम नहीं थीं।

विश्वविद्यालय स्तर पर सुधारों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। शिक्षा को रोजगार और कौशल से जोड़ने की कोशिशों को पुरानी सोच वाले हलकों से प्रतिरोध मिला। फिर भी उन्होंने शिक्षा को डिजिटल युग के अनुरूप बनाने की नींव रखी। प्रकाश जावड़ेकर के कार्यकाल में दीक्षा प्लेटफॉर्म आया। डिजिटल कक्षाओं और शोध को बढ़ावा मिला।

पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाने और भार कम करने के प्रयास हुए। रमेश पोखरियाल निशंक के समय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी मिली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रखा गया। यह बदलाव केवल नाम का नहीं था। यह शिक्षा को फिर से उसके मूल उद्देश्य की ओर लौटाने का प्रतीक था।

नीति में बहुभाषीय शिक्षा, कौशल विकास, भारतीय ज्ञान प्रणाली, बहुविषयक अध्ययन और लचीलेपन पर जोर दिया गया। धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान में इस नीति को जमीन पर उतारने का कार्य किए। पीएम श्री स्कूल, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा का क्रियान्वयन, क्रेडिट बैंक, अनुसंधान कोष और डिजिटल शिक्षा का विस्तार उनके कार्यकाल की विशेषता है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता को शिक्षा में शामिल करने की दिशा में भी काम चल रहा है। चुनौतियां भी सामने आईं। परीक्षा प्रणाली में खामियां, पेपर लीक की घटनाएं और छात्रों के आक्रोश ने व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया। अंततः धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया। क्योंकि इनके इस्तीफे की मांग के आड़ में जिनका इनके त्यागपत्र से कोई फायदा नहीं था वह भी राजनैतिक रोटियां सेंकना चाहते थे।

आंदोलन के मंच पर ऐसे लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई जो कि स्वयं को देश की नजर में लाना चाहते थे। जैसे LGBTQ, वामपंथी, मेरा लिंग मेरी मर्जी आदि का अभियान भी जोरों पर था। शिक्षा के सुधार में बीजेपी के शिक्षा मंत्रियों का सराहनीय प्रयास रहा है।

वामपंथी इतिहास लेखन में जो विकृतियां थीं, उन्हें सुधारने की कोशिश। प्राचीन भारत की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को जगह दी गई। मुगल काल और मध्यकाल को एकतरफा महिमामंडित करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा। स्वतंत्रता संग्राम के उन नायकों को सामने लाया गया जिन्हें लंबे समय तक उपेक्षित रखा गया था। भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, आयुर्वेद और स्थानीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में सम्मानजनक स्थान मिला।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिक्षा को भारत की जड़ों से जोड़ना है। छात्रों में राष्ट्र के प्रति गौरव जगाना है। प्रह्लाद जोशी कर्नाटक से आते हैं। जोशी जी को शिक्षामंत्री का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है तो उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक का बीजेपी के शासन में शिक्षामंत्रियों का दौर कहा जा सकता है। आशा है कि भविष्य में हम यह लिख सकेंगे कि जोशी जी भाजपा की उस वैचारिक धारा के प्रतिनिधि हैं जो उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है।

दक्षिण भारत में भी शिक्षा को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने के प्रयासों में ऐसे नेताओं की भूमिका रही है। उत्तर के जोशी ने जो बीज बोया, उसे बाद के मंत्रियों ने सींचा और दक्षिण के जोशी जैसे नेताओं ने उस विचारधारा को पूरे देश में मजबूत किया। डॉ. मुरली मनोहर जोशी से प्रारंभ हुआ यह वैचारिक और नीतिगत सफर आज प्रह्लाद जोशी तक पहुंचा है।

इस दौरान शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा आधारित शिक्षण और पाठ्यक्रम सुधार जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। इन सुधारों का मूल्यांकन समय करेगा, किंतु इतना निश्चित है कि शिक्षा को लेकर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा बदल चुकी है।

अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, शोध की गुणवत्ता और समान अवसरों को सुनिश्चित करते हुए भारत की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जाए। यदि वर्तमान नेतृत्व इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान कर सका, तो शिक्षा वास्तव में राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम बन सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000