नाबालिग लड़की से गैंगरेप और हत्या का खुला राज, 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब पुलिस की रडार पर है भाजपा नेता

हरिद्वार।  शांतरशाह गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्याकांड मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि भाजपा नेता समेत तीन लोग अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। एसएसपी डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को मृतका की सहेली का भाई अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नाबालिग को बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर ले अपने साथ ले गया था। यहां उन्होंने लड़की को बियर पिलाई और नशे में हो जाने के बाद तीन में से दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। तीनों युवक लड़की को रात में उसके घर छोड़कर चले गए, जबकि लड़की अपने घर ना जाकर अपने परिचित अमित सैनी के पास पहुंच गई, जहां अमित सैनी ने भी नाबालिग के साथ संबंध बनाए और बाद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

उनके अनुसार, झगड़े में लड़की बेसुध हो गई, जिसके बाद अमित ने अपने परिजनों की सहायता से उसे गांव के बाहर हाईवे किनारे पर पर छोड़ दिया, जहां वह मृत मिली. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कई एंगल से जांच की। मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पूरे मामले में भाजपा नेता आदित्य राज सैनी की भूमिका हत्याकांड को छुपाने की सामने आई है। भाजपा नेता को भी आपराधिक षडयंत्र का आरोपी बनाया गया है। फिलहाल भाजपा नेता समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000