दिनदहाड़े बीच बाजार चाकू से गोदकर युवती की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरेला के रेस्ट हाउस रोड में बुधवार को सिरफिरे ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े बीच बाजार हुई इस घटना के बाद पूरा प्रदेश दहल उठा था। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी दुर्गेश प्रजापति को देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस बीच आज पुलिस ने हत्यारे को घटना स्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया और फिर इलाके में सिरफिरे हत्यारे का जुलुस निकाला। इस दौरान आरोपी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, SDOP दीपक मिश्रा गौरेला थाना प्रभारी शनीप रात्रे भी मौजूद थे।

बता दें कि यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसने भी इस घटना का वीडियो देखा वो हत्या की बर्बरता को देख कर सिहर उठा था, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सभी मृतक युवती और उसके परिवारजनों को न्याय दिलाने के लिए इस हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे है। वहीं SP भावना गुप्ता ने भी बताया कि इस मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

जाने क्या है पूरा मामला

गौरेला पुलिस ने बताया कि रंजना और दुर्गेश के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद रंजना ने बातचीत बंद कर दी और दुर्गेश का नंबर ब्लॉक कर दिया। दुर्गेश ने गिफ्ट और मोबाइल वापस पाने के लिए रंजना से मिलने का दबाव बनाया। जब रंजना ने सामान वापस नहीं किया, तो दुर्गेश ने उसकी हत्या की योजना बनाई और ऑनलाइन साइट से चाकू मंगवाया।

पुलिस ने बताया कि दुर्गेश मरवाही के लोहारी गांव का निवासी है और अमित फ्यूल्स पंप में सेल्समैन का काम करता है। बुधवार सुबह उसने पेट्रोल पंप मालिक को फोन कर छुट्टी मांगी। दुर्गेश ने गोरखपुर में रंजना का पीछा किया और गौरेला स्टेट बैंक में रंजना के ममेरे भाई से बात की। जब रंजना ने दुर्गेश को मोबाइल वापस किया, तो उसने चाकू से उसके पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ 11 वार कर उसकी हत्या। फिर घटनास्थल से भागकर कपड़े बदले और इलाके में ही घूमता रहा। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000