आचार्य प्रमोद कृष्णम.... दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदुओं और राम से नफरत’, प्रमोद कृष्णम बोले- इसलिए पार्टी ने नहीं बनाया स्टार प्रचारक By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 10, 2023 284 नई दिल्ली। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम न होने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “नाराजगी का कोई कारण नहीं है। हो सकता है उन्हें (कांग्रेस) हिंदुओं के समर्थन की जरूरत ना हो या किसी हिंदू धर्म गुरु को स्टार प्रचारक बनाने का जो मकसद होता है, उन्हें उसमें कोई कमी नजर आ रही हो। ये पार्टी का निर्णय है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, “मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते है। ये नेता ‘हिंदू’ शब्द से भी नफरत करते हैं, वे हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं। उन्हें पसंद नहीं है कि पार्टी में एक हिंदू धार्मिक गुरु हो. कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एएनआई से कहा, “गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कोई पहचान नहीं है। पूरे विपक्ष और ‘इंडिया’ गठबंधन के पास प्रियंका गाधी से ज्यादा लोकप्रिय कोई दूसरा नेता नहीं है। अगर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देना चाहती है, तो प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। समाचार 284 Share