अचानक 16,500 रुपये टूटी चांदी,बिखरा सोना,वजह अमेरिका

नई दिल्ली। सोना और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान भारी गिरावट आई है।चांदी एक ही झटके में 16,600 रुपये तक टूट चुकी है और सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। शु्क्रवार को रात 11.30 बजे कमोडिटी मार्केट के बंद होने तक चांदी के भाव 16,000 से ज्‍यादा टूट चुके थे और सोने के दाम में भी लगभग 4000 रुपये तक की गिरावट आई थी। बता दें कि सोने और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान इतनी भारी गिरावट सिर्फ अमेरिका की वजह से आई है। MCX पर दाम तेजी से गिरने के बाद सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है।दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक सोना-चांदी सस्‍ता हो चुका है‌

MCX पर सोने-चांदी की कीमत

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने के भाव में 3947 रुपये गिरकर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी की कीमत 16,595 रुपये गिरकर 2,48,201 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।सोने-चांदी के भाव में ये गिरावट अमेरकी-ईरान तनाव और फेड रेट बढ़ोतरी की आशंका के बीच आया है।

क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में आई ये गिरावट

इंटरनेशलन मार्केट में सोना 3.4 फीसदी तक गिर गया है‌। अमेरिका में जॉब डाटा अनुमान से बेहतर डेटा आया है,इसका असर बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर पड़ा है।दोनों में तेजी देखी जा रही है,जिससे सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट रही है।
वहीं अमेरिका फेडरल बैंक इस साल इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है,इसका बड़ा कारण यह है कि अमेरिका-ईरान में जंग से कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं,इससे मंहगाई बढ़ने का खतरा बन गया है।यह भी सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव

अमेरिका में 5 जून को स्पॉट गोल्ड 3.2 फीसदी गिरकर 4,330.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया,वहीं सिल्वर 7.1 फीसदी गिरकर 68.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। भारत में सोना 2 फीसदी और चांदी करीब 7 फीसदी टूटी है।

आपके शहर में सोने की कीमत

दिल्‍ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,860 रुपये है।

चेन्‍नई में 22 कैरेट गोल्‍ड प्राइस 1,45,525 रुपये है।

मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,42,752 है।

बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,22 रुपये है।

17 जून को होगी फेड की बैठक

जानकारों का कहना है कि फेडरल रिजर्व इस साल दिंसंबर ट्रेडर्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व इस साल दिसंबर तक इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा सकता है।अक्‍टूबर में यह बढ़ोतरी 60 फीसदी बढ़ने की उम्‍मीद दिख रही है।हालांकि जॉबा डेटा आने से पहले उम्‍मीद थी कि कम से कम इस साल तो इंटरेस्‍ट नहीं बढ़ सकता है।फेड के अधिकारियों की बैठक 16-17 जून को होने वाली है, इस बैठक की अध्यक्षता नए फेड चेयरमैन केविन वॉर्श करेंगे। इस बैठक के बाद फैसले का ऐलान किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शासनादेश के बाद भी नजूल सरकार की भूमि का हो रहा धड़ल्ले से बैनामा, चौहद्दी और गाटा संख्या बदलकर हो रहा खेल, अधिकारी भी इस खेल में हैं, शामिल     |     हाईकोर्ट की दखल के बाद नगरपालिका प्रशासन को काश्तकार की लगभग 19 बिस्वा जमीन पर जबरन बनाये गए पार्क को कराना पड़ा ध्वस्त     |     यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000