अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट पीटकर की हत्या, फिर पहुंचा थाने 

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अब आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां पटेल नगर का है। जहां आज (25 अगस्त) सुबह 40 साल की उपासना की पति अजय सचान ने मसाला पीसने वाले लोहे के मूसल से हत्या कर दी। आरोप है कि अजय ने अपनी पत्नी उपासना के सिर पर मूसल से कई वार किए जिससे वो लहूलुहान हो गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद आरोपी अजय ने थाने पहुंचकर खुद से पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में मौजूद पुलिसवालों ने जब इस घटना के बारे में सुना तो वो सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस ने अजय को हिरासत में ले लिया और फौरन घटना स्थल की ओर रवाना हो गई।

मृतका के परिजनों ने बताया कि साल-2002 में उपासना से अजय की शादी हुई थी। तब से ही वो उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसमें अजय के घर वाले भी शामिल हैं. उपासना मकान के सबसे अलग ऊपर के कमरे में अकेली रहती थी। पति और उसकी मां नीचे के कमरे में रहते हैं। इस हत्या में कोई न फंसे इसलिए बाकी लोगों को 7 दिन पहले ही मकान से हटा दिया था। यह सब प्लानिंग अजय ने कर ली थी। वहीं, इस मामले में एसपी ने बताया की सुबह एक सूचना मिली थी कि भोगनीपुर कोतवाली में एक पति ने अपने पत्नी की लोहे के मूसल से पीटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की. प्रथम दृष्टया हत्या की वजह परिवारिक कलह बताई जा रही है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000