बेटे ने एक लाख की सुपारी देकर कराई थी पिता की हत्या.... मध्यप्रदेश पुलिस ने किया खुलासा; प्रेम-प्रसंग में युवक कि-की गई हत्या: प्रेमिका के भाई व उसके पिता ने मारकर कुएं में फेंकी थी लाश By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 25, 2023 288 मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इकोना गांव में आशुतोष दुबे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आशुतोष की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता और भाई ने की थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, धीरपुरा थाना के इकोना गांव के आशुतोष आशुतोष दुबे 12 अगस्त को घर से निकला था। 14 अगस्त को एक कुएं में उसकी लाश मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने इस अंधे हत्या कांड को चुनौती की तरह लिया और दो सप्ताह में ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि आशुतोष गांव के ही हरी राम शर्मा की बेटी से प्रेम करता था। एक दिन हरी राम के बेटे ने आशुतोष को अपनी बहन के साथ देख लिया, जो उसे नागबार गुजरा और 12 अगस्त को आशुतोष को आपने घर बुलाकर पिता के साथ मिलकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध 288 Share