तांत्रिक और अविवाहित लड़की,खजाने की तलाश,इंस्पेक्टर हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ। पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना सिंह और साले देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक भावना ने हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश को अंजाम देवेंद्र ने दिया था। इंस्पेक्टर की हत्या की वजह अवैध संबंध और पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। इसके अलावा भी कई ऐसे खुलासे हुए हैं,जो पुलिस अधिकारियों को हैरान कर दिया।

सतीश घर पर लाते थे दूसरी महिलाएं …

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की करीबी महिला और उसके दलाल से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।सतीश के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे और अक्सर घर पर महिलाएं लाते थे। इसी वजह से पत्नी भावना से झगड़ा भी होता था। सतीश घर पर एक महिला के साथ उसके दलाल को भी ले आए थे और तो और उस दलाल को अपनी पत्नी के कमरे में भी भेजना चाहते थे।

खजाने की तलाश,तांत्रिक का चक्कर …

दावा किया जा रहा है कि सतीश कुमार सिंह का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध थे और तांत्रिक के सहारे खजाना पाने का भी प्रयास कर रहे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि फतेहपुर के तांत्रिक के कहने पर सतीश एक ऐसी अविवाहित लड़की की तलाश में थे,जिसके पूरे शरीर पर कोई दाग न हो और कोई निशान न हो। सतीश ने अपनी इस तलाश का जिक्र अपनी बेटी के सामने पत्नी से भी किया था।सतीश की तलाश भी पूरी हो गई थी। ऐसी ही एक लड़की को लेकर वो एक रात के लिए अपने घर पर भी आए थे। तांत्रिक ने सतीश को बताया था कि ऐसी लड़की की मदद से गड़ा खजाना मिलेगा।

पत्नी और साला गिरफ्तार…

इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की इन्हीं सब कथित हरकतों की वजह से भावना तंग आ चुकी थी। भावना ने भाई देवेंद्र के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। दीपावली की रात तय प्लान के तहत भावना पति और बेटी के साथ घर लौटी। जहां घर के बाहर पहले से मौजूद देवेंद्र ने ताबड़तोड़ गोली मारकर सतीश की हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000