छठ घाट से लौट रहे युवती के परिवार को सनकी आशिक ने गोलियों से भूना, 2 की मौके पर हुई मौत, 4 की हालत गंभीर

लखीसराय में सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार की सुबह को गोलीबारी में दो सगे भाई की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक होने के कारण सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 15 में छठ घाट से अर्ध्य देकर लौटने के बाद प्रेम प्रसंग के विवाद में आक्रोशित एक सनकी आशिक ने एक ही परिवार के 6 लोगों पर गोलीबारी की। युवती समेत परिवार के कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो सगे भाइयों की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर…

गोलीबारी की इस घटना में शशि भूषण झा के 36 वर्षीय पुत्र राजनंदन झा एवं उनके सगे भाई चंदन कुमार की मौत हो गई. वहीं इस घटना में शशि भूषण झा की पुत्री दुर्गा कुमारी, कुंदन झा की पत्नी प्रीति कुमारी, लवली झा समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना को लेकर डीएम अमरेंद्र कुमार , एसपी पंकज कुमार, एसडीओ डॉक्टर निशांत वगैरह अभी सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

प्रेम-प्रसंग में मारी गयी गोली…

लखीसराय के एसपी ने बताया कि एक ही परिवार के करीब 6 से 7 लोग छठ घाट से लौट रहे थे। जब वो अपने घर के पास पहुंचे तो उनके पड़ोस में रहने वाले आशीष चौधरी नाम के युवक ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। मामला प्रेम-प्रसंग का है। आशीष चौधरी ने उक्त पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में कुल 6 लोगों को गोली लग गयी। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गयी है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। एक जख्मी का इलाज लखीसराय के अस्पताल में किया जा रहा है।

शादी नहीं कराने से था नाराज…

लखीसराय एसपी ने बताया कि आशीष चौधरी का प्रेम-प्रसंग उक्त परिवार की एक युवती से चल रहा था। करीब तीन साल से ये प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आशीष चौधरी युवती से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था। उसने आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया. जब युवती अपने परिवार सहित छठ घाट से लौट रही थी तब आशीष चौधरी ने उसके घर के ही करीब ताबड़तोड़ गोली 6 लोगों को मार दी. युवती समेत कई लोग जख्मी हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गयी है. युवती की भी हालत नाजुक है।

9 एमएम पिस्टल बरामद…

मिली जानकारी के अनुसार, जिस हथियार से गोलीबारी की गयी थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 9 एमएम पिस्टल से गोली मारी गयी थी। जबकि इस घटना को लेकर लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान का दावा है कि उनके घर के करीब ही आशीष चौधरी ने इस कांड को अंजाम दिया। वो पूरे परिवार को जान मारने की नीयत से आया था। जब उन्होंने आशीष चौधरी को गोलीबारी करते देखा तो अपना लाइसेंसी पिस्टल लहराते हुए आशीष को खदेड़ने लगे। जिससे आशीष चौधरी भागा. हालांकि पुलिस आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। एसपी ने इसे बड़ी घटना करार दिया है. इधर इस घटना में लखीसराय पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000