प्रेमी से छुटकारे के लिए बुलाया तांत्रिक, “झाड़ फूंक के बहाने बारी-बारी से किया रेप”, कहा- तंत्र-मंत्र का है हिस्सा

कानपुर में प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए लड़की ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। उसने अपने मौसा से कहकर तांत्रिक को बुलाया। बंद कमरे में मौसा और तांत्रिक झाड़ फूंक कर रहे थे। इसी दौरान पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

तांत्रिक और मौसा ने मिलकर लड़की से गैंगरेप किया। उससे कहा कि ये तंत्र-मंत्र का हिस्सा है। अगर किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता की मौत हो जाएगी।

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मामला सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तांत्रिक की उम्र 70 और मौसा की उम्र 67 साल है।

सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की 2 महीने पहले गांव के ही युवक के साथ भाग गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। एक हफ्ते पहले ही युवती वापस लौटी है। उसने बताया कि युवक ने उस पर तंत्र-मंत्र करा दिया था, इसलिए वह उसके साथ चली गई थी। अब नहीं जाएगी। उसके तंत्र-मंत्र से बचने के लिए उसने तांत्रिक को बुलवाया।

झाड़ फूंक के बहाने बारी-बारी से रेप

इसके लिए उसने अपने मौसा से कहा। मौसा अपने जानने वाले एक तांत्रिक घाटमपुर के कल्लू को लेकर घर पहुंचा। तांत्रिक ने कमरे में तंत्र-मंत्र शुरू किया। वह युवती पर झाड़ फूंक कर रहा था। इस बीच रुपए को लेकर परिजनों और मौसा के बीच कहा सुनी हो गई।

युवती का कहना है कि उसके बाद कमरे में दोनों ने तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया। वह झाड़ फूक करने लगे। इसी बीच दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बताया कि यह तंत्र-मंत्र का ही हिस्सा है। किसी को बताने से मना किया। कहा कि अगर किसी को बताया तो माता-पिता की मौत हो जाएगी।

युवती ने यह बात परिवार को बता दी। परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक और मौसा की पिटाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों की सूचना पर सजेती थाना की पुलिस पहुंची। मौसा और तांत्रिक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवती ने थाने पहुंच कर मौसा और तांत्रिक के खिलाफ बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।

पुलिस ने मौसा और तांत्रिक का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया-

” युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मौसा और तांत्रिक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000