पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार छत्तीसगढ़ मामूली विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या By Khulasa India News Desk Last updated Sep 9, 2024 384 सरगुजा जिले में मामलू बात पर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, लाइट लगाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में पत्नी ने दांत से काटकर और डंडे से वार कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बटवाही का है। मृतक दिलसाय नागेश और पत्नी पनमेश्वरी के बीच 6 सितंबर को लाइट लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने दांत से काटकर पति के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। मामले की जानकरी मिलते ही रघुनाथ पुलिस ने पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध 384 Share