दहल गया इलाका: जिंदा जल गई मां, धुएं में दम तोड़ गए बेटे; एक बाद दूसरा धमाका; सिलिंडर फटते ही दौड़े लोग

मुजफ्फरनगर शहर के सबसे पॉश इलाके में शुमार वसुंधरा रेजीडेंसी में शाम चार बजकर 54 मिनट तक सब सामान्य चल रहा था। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और पैदल गुजर रहे लोगों से चहल-पहल थी। मुख्य मार्ग से सटे मकान में हुए धमाके से यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।पहले कोई कुछ समझ नहीं पाया। आग की लपटें दिखीं तो लोग इकट्ठे होने शुरू हुए। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर बाद कानूनगो की पत्नी और बेटियां भी पहुंच गईं। तीनों अपने मकान की तरफ जाने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें समझाकर रोक लिया। रेजीडेंसी में कुछ ही सेकंड के अंतर पर दो धमाके हुए। यहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। मकान से निकलते धुएं और आग की लपटों के कारण मकान के द्वितीय तल तक राहत पहुंचाने में देरी हुई। सीढ़ियां तंग होने के कारण अधिक परेशानी हुई। दमकल विभाग को भी आग पर नियंत्रण करने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

टीवी देख रही थी सुशीला, कमरे में बातें कर रहे थे दोनों भाई

पुलिस-प्रशासन की शुरुआत जांच और परिजनों के बयान सामने आए हैं। बुजुर्ग सुशीला बिस्तर पर लेटकर टीवी देख रही थीं। बेटे कानूनगो अमित गौड़ और नितिन गौड़ एक कमरे में बैठे हुए थे। इसी कमरे में अंगीठी भी मिली है। सिलिंडर लीक होने के बाद आग लगी और मकान में फैल गई। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के बाद मकान में पहुंची तो सुशीला का शव बिस्तर पर ही मिला। माना जा रहा है कि आग और धुएं के कारण वह उठ नहीं सकीं। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी उन्हें देर से मिली।

एक के बाद दूसरा धमाका, सड़कों पर आए लोग

कानूनगो के मकान में धमाके के बाद वसुंधरा रेजीडेंसी दहल गई। एक के बाद एक दो धमाके हुए। महिला रीना और कंचन ने बताया कि वह और अन्य परिजन मकान के बाहर खड़े थे तो उन्हें सामने वाले मकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसी बीच धमाका हुआ और उस मकान के अगले हिस्से में लगा शीशा टूट कर दूर तक गिरा। वह डर कर अंदर मकान में भाग गए। पड़ोसी संजीव बालियान बताते हैं कि मकान में कुछ अंतराल से दो सिलिंडर फटे थे। मकान में तीन सिलिंडर रखे थे। एक सिलिंडर तो हादसे के बाद खुद निकाल कर लाए थे।

घटना के दौरान धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। शिव कुमार बताते हैं कि कानूनगो अमित के घर में आग लगी थी। वह मौके पर पहुंचे थे तो उस समय आग लगी थी। तीन लोगों की मौत हुई है। मकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। शुरुआत में वह समझ नहीं पाए लेकिन इसके बाद स्पष्ट हुआ कि हादसा मकान में ही हुआ है। कॉलोनी में रह रहे संजय राठी का कहना है कि वह अपने घर में थे। जोर का धमाका हुआ। पहले कुछ समझ में नहीं आया। कुछ देर बाद ही शोर-शराबा होने लगा। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं।सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। रेजीडेंसी के डेवलपर अमित चौधरी ने बताया कि उन्हें मोबाइल के जरिए सूचना मिली। हादसे के बाद ह मौके पर पहुंचे तो यहां पर आग लगी हुई थी। हादसा भयावह हुआ है।

मकान के नीचे खड़ी ऋचा भी घायल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बेटियों के साथ अपने मकान पर कानूनगो की पत्नी ऋचा पहुंच गईं। आग की लपटें देखकर मां-बेटियां बेहाल हो गईं। मकान से गिरा कांच हाथ में लगने के कारण वह भी घायल हो गईं।

राख में तलाशा जा रहा आग का सवाल

मकान में आग किस तरह लगी, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। अंगीठी और गैस सिलिंडर लीक होने को वजह माना जा रहा है। सवाल यह है कि अंगीठी के जरिए गैस ने आग पकड़ी या ओपन रसोई में लीक हुए सिलिंडर में किसी दूसरी वजह से आग लगी।

बचाने के लिए दौड़ा आदित्य, घर में नहीं घुस पाया

आग से झुलसे पड़ोसी आदित्य राणा ने बताया कि धमाका हुआ, जिसके बाद वह अपने मकान से निकला। कानूनगो के मकान से आग की लपटें देखीं। वह दरवाजे तक किसी तरह पहुंच गया। दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन धुएं और आग के कारण वह झुलस गया और कमरे में अंदर दाखिल नहीं हो सका। इसके बाद किसी तरह नीचे की तरफ पहुंचा।

धुएं के कारण राहत कार्य में आई मुश्किल

मकान में आग के साथ धुआं ही धुआं फैल गया। राहत कार्य में मुश्किल हुई। दमकल विभाग की टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां करीब एक घंटे राहत कार्य चलता रहा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम कमरे में घुस सकी।

देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम

आग लगने के बाद मौके पर सैंकड़ों लोग एकत्र हुए। कॉलोनी के ही शिवम ने दमकल विभाग को जानकारी दी। टीम पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। करीब एक घंटे तक राहत कार्य चलता रहा। मकान के नीचे खड़े लोगों ने कहा कि टीम देरी से आई। दमकल विभाग का कार्यालय शहर के बाहर बनाया जाना चाहिए। एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि सिलिंडर फटना ही अब तक वजह सामने आई है। एक सिलिंडर रसोई में और दूसरा बाथरूम में गीजर के पास भी रखा हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000