एक ही दुल्हन के लिए लेकर पहुंचे दो-दो दुल्हे अपनी बारात जमकर हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुल्हन के लिए दो दूल्हों की बारात शायद ही कभी देखी या सुनी होगी, लेकिन कानपुर देहात में कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया। जहां एक दुल्हन के लिए दो-दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए, फर्क सिर्फ इतना था कि एक दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर पहुंचा था तो वहीं दूसरे दूल्हे की बारात में यूपी पुलिस शामिल था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और एक बारात को वापस खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले शैलेंद्र प्रजापति की बेटी की शादी चौबेपुर में रहने वाले रामबीर प्रजापति के बेटे उमेश से तय हुई। 27 फरवरी को उमेश बारात लेकर गेस्ट हाउस में पहुंचा। तभी दुल्हन के पिता शैलेंद्र के फोन की घंटी बजी जिसने उसके परिवार और बारात के लोगों को भी चौंका दिया। फोन पर दुल्हन के पिता से कहा गया कि ज्योति सिर्फ मेरी है और उसकी शादी किसी और से नहीं हो सकती। वो मेरी पत्नी है, फोन पर इस संदेश से सबके होश उड़ गए। कुछ समय बाद ही अकबरपुर थाने की पुलिस टीम दूसरे दूल्हे रामाशीष के साथ गेस्ट हाउस पहुंची और शादी को रुकवा देती है। पुलिस सीधा दुल्हन के पिता के पास पहुंचती है और कहती है कि आपकी बेटी की शादी हो चुकी है, उसके पहले पति ने पुलिस को 112 पर फोन कर बताया है कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कराई जा रही है। पुलिस ने कहा कि शिकायत करने वाले ने अपना नाम रामाशीष बताया है।

उसका कहना है कि वो ज्योति से आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुका है। बताया गया कि रामाशीष लखनऊ का रहने वाला है, उसकी ज्योति से मुलाकात सोशल मीडिया और शादी डॉट कॉम के जरिए हुए थी। दोनों एक ही बिरादरी के थे, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और 5 महीनों बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी का मन बना लिया, इसके बाद उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और अपने-अपने घर में आराम से रहने लगे। इस बीच ज्योति के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी और 27 फरवरी को जब बारात आई और ज्योति सज संवर कर दुल्हन के जोड़े में बैठी थी तभी पुलिस ने पहुंचकर उसकी शादी रुकवा दी। जाहिर है इसके बाद शादी में जमकर बवाल हुआ, दुल्हन रो-रोकर कहने लगी कि उसकी शादी दबाव में हुई थी। रामशीष मुझे ब्लैक मेल करता था और मैं अपने घर वालों को नहीं बता सकी, वहीं ज्योति के प्रेमी रामशीष ने बताया कि जिस लड़के से ज्योति की शादी तय हुई थी उसे ज्योति ने हमारे रिश्ते के बारे में बता दिया था और सब जानने के बाद भी उमेश ज्योति से शादी करने की बात कर रहा था जिसके बाद मैंने पुलिस की मदद ली। इस तमाम हंगामे के बीच उमेश बिना दुल्हन लिए ही अपनी बारात को वापस ले गया।

आखिर में किसे मिली दुल्हन…

उमेश प्रजापति यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है, उमेश के पिता ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। लड़की पहले शादी कर चुकी है अच्छा यही होगा कि हम बारात वापस ले जाएं। इस तरह पहले दूल्हे ने दूसरे दूल्हे की बारात रुकवा दी। जिसके बाद एक दूल्हा, बिना दुल्हन के बारात लौटा ले गया, जिसके बाद दुल्हन के पिता ने बेटी की शादी उसके आशिक और पहले पति के साथ ही करवा दी और रामाशीष अपनी दुल्हन को घर ले गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000