पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

हरियाणा के भिवानी जिले में पुलिस और बदमाशों में शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देखकर सैंडी नाम के बदमाश ने भिवानी सीआईए टीम पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में पुलिस ने आरोपियों पर गोली चला दी। सैंडी के पैर में गोली लगी जबकि दोनों तरफ से हुई फायरिंग में साइबर सैल इंचार्ज एएसआई रमेश को गोली छूकर निकल गई। शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने सैंडी को ढाणा रोड बाईपास पुल के नीचे घेर लिया। खुद को घिरा देखकर सैंडी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सीआईए की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग कर दी। जिसमें सैंडी के पैर में गोली लगी। सीआईए टीम के साथ मौजूद साइबर सैल इंचार्ज एएसआई रमेश की कमर को छूकर एक गोली गुजर गई। जिसमें वह बाल बाल बच गए। सैंडी को घायल अवस्था में पुलिस देर रात नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा भी बढ़ा दी। सैंडी और उसके साथी रीतिक पर करीब एक सप्ताह पहले भिवानी के नया बस स्टैंड पर एक गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ कर गोली चलाने और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़कर ले जाने का आरोप है। उसी दिन आरोपी ने हालुवास गेट स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर भी हवाई फायरिंग कर दी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना और औद्योगिक पुलिस थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। सैंडी पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। मौके पर पहुंचे सदर थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि बदमाश सैंडी ने पुलिस पर फायरिंग की है। जिसके जवाब में पुलिस को भी फायर करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सैंडी के पैर में गोली लगी है और एएसआई रमेश बाल बाल बचे हैं। उन्होंने बताया कि सैंडी पर कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल घायल का नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया वहीं अस्पताल परिसर में देर रात को ही पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000