घटना स्थल की तस्वीर छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार By Khulasa India News Desk Last updated Apr 14, 2025 163 राजधानी रायपुर में रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ हैं। इस घटना में एक युवक की जान चली गई। मृतक विनोद सिंह अपनी स्कूटी से गुढ़ियारी से हीरापुर चौक की ओर जा रहा था, तभी कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विनोद ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे ट्रक की टक्कर के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। वहीं, ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि स्कूटी ट्रक के साइड से टकराई थी, जिससे विनोद दूर जा गिरा। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना 163 Share