मृतक पति पत्नी की (फाइल फोटो) इटावाउत्तरप्रदेश सिपाही से अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 15, 2024 812 इटावा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले पत्नी की हत्या की, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने वीडियो भी बनाई। जिसमें वह कह रहा है कि हमने पत्नी की हत्या कर दी है, अब खुद मरने जा रहा हूं। जानकारी के अनुसार, सैफई थाना इलाके के नगला चैनसुख में अवैध संबंध के शक में रविवार रात 12 बजे पति अवनीश उर्फ मनोज यादव (30) ने अपनी पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद फंदा लगाकर झूल गया। इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने से पहले पति ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा, जिसमें घर वालों और ससुराल वालों को निर्दोष बताया। पड़ोसी युवक और पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की तफ्तीश की जा रही है। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने सुबूत जुटाए हैं। नगला चैनसुख निवासी मनोज यादव पुत्र जगदीश यादव ट्रक चालक था। जिसकी साल-2015 में सोनम यादव (28) के साथ शादी हुई थी। दोनों के एक सात वर्ष का बेटा भी है। पड़ोसी युवक से अवैध संबंध को लेकर अक्सर होती थी कहासुनी… मरने से पहले युवक ने बनाए गए वीडियो में पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जिस पर पत्नी से अवैध संबंध होने की बात कही गई है। दोनों की मौत का जिम्मेदार भी पड़ोसी युवक को ही ठहराया है। अपराध 812 Share