कर्ज के बोझ तले दबे शख्स ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ लगाई फांसी वारदात में बच्चे की हुई मौत फंदा टूटने से पिता की बच गई जान

छत्तीसगढ़ बतौली जिले के सरगुजा में कर्ज के बोझ से परेशान एक किसान की आत्महत्या से पसरे मातम के बीच एक और शख्स की आत्महत्या की खबर से ग्रामीण हैरत में है। इलाके में अवैध रूप से कर्ज देकर ब्याज में मोटी रकम वसूलने का धंधा जोर पकड़ने के बाद आत्महत्याओं का दौर शुरू हो गया है। कोई स्वंयभू साहूकारों की अवैध वसूली से परेशान है, तो कोई सरकारी बैंको में लोन की किश्त जमा करने को लेकर दो-चार हो रहा है। इस रस्साकसी के बीच जिले के बतौली थानाक्षेत्र के बांसाझाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कर्ज के बोझ से परेशान पिता ने अपने पुत्र के साथ जान देने की कोशिश की। आत्महत्या के प्रयास में उसके छोटे बेटे की मौत हो गई। जबकि फंदा टूटने से वो बच गया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस शख्स की पत्नी 2 महीने पहले स्थानीय लोगों से कर्ज लिया था। रकम लेकर वो दिल्ली चली गई। उधर साहूकारों ने कर्ज अदायगी को लेकर इस व्यक्ति पर जमकर दबाव बनाया।

तनाव से परेशान होकर इस पिता ने अपने पुत्र के साथ जान देने की ठान ली। वो बच्चे समेत फांसी पर झूल गया। लेकिन फंदा टूटने से उसकी तो जान बच गई लेकिन मात्र डेढ़ साल का उसका बेटा परलोक सिधार गया। इस मामले में जीजा की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय के मुताबिक घटना 3 नवंबर को सामने आई। उनके मुताबिक प्रार्थी विजय लकड़ा पिता राफेल लकड़ा (21 वर्ष) निवासी बेलजोरा थाना सीतापुर, को अपने साले रंजन खलखो के व्यवहार पर शक हुआ। परिजनों ने जब रंजन खलखो के कमरे में जाकर देखा, तो उनका छोटा बेटा आजाद रात में बिस्तर पर नहीं था। जबकि बड़ा बेटा अनमोल बिस्तर में दिखाई दिया। उसकी खोजबीन के बाद सुबह कुछ लोगों ने पास के इलाके में एक लाश के फेंके जाने की जानकारी परिजनों को दी। लाश की शिनाख्ती कर बतौली थाने में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके मुताबिक जांच के उपरांत आरोपी रंजन खलखो को गिरफ्तार किया गया है।   

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000