निजी बैंक में कार्यरत युवती की गोली मारकर हत्या लाश जलाने का हुआ खुलासा प्रेमी आरोपी सचिन अग्रवाल फरार

रायपुर। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर रायपुर के मोवा स्थित निजी बैंक में कार्यरत युवती तनू कुर्रे की ओड़िशा में हत्या की गई है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लाश को जंगल में जलाया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने 22 नवबंर को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू की। कोरबा निवासी मृतका का उड़ीसा के बलांगीर जिले के तुरईकेला के जंगलों में अधजला शव मिला। युवती का प्रेमी सचिन अग्रवाल फरार है। रायपुर पुलिस की टीम छानबीन करने उड़ीसा रवाना हो गई है। इधर जांच में खुलासा हुआ है कि युवती का दोस्त सचिन अग्रवाल परिजनों को गुमराह करता रहा , शादी कर जल्द लौटेंगे हम आरोपी ने कहा था। वहीं 3 साल तक दोनों के बीच बहुत ही मधुर संबंध रहे। युवक सचिन बलांगीर से कारोबार के सिलसिले में रायपुर आता था और उसके रिश्तेदारों का घर पालम ब्लाजियों सोसाइटी में था जहां सचिन आकर रूकता और मृतका से मुलाकात करता था। लेकिन, 21 नवबंर 2022 को तनू कुर्रे बैंक से घर नहीं पहुंची और मोबाइल नहीं उठाने से परेशान उसके परिजन कोरबा से रायपुर पहुंचे।

इधर युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई थी। उड़ीसा और छग की पुलिस बलांगीर निवासी सचिन अग्रवाल की तलाश में जुटी है। इसी बीच उडीसा के बलांगीर जिले के तुरईकेला इलाके के जंगल में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली। जिसकी तलाश में उडीसा पुलिस ने छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों से गुमशुदा इंसानों की जानकारी मांगी तो युवती की पहचान 30 नवबंर 2022 को उसके परिजनों ने तनू कुर्रे के रूप की जिसके बाद मृतका के परिजने उडीसा रवाना हो गए। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी आ रही है कि मृतका को बलांगीर ले जाकर पहले गोली मारकर हत्या की गई और उसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इस मामले की जांच के लिए रायपुर पुलिस की एक टीम मृतका के परिजनों के साथ उडीसा के बलांगीर के लिए रवाना हुई है। फिलहाल छत्तीसगढ़ और उडीसा पुलिस मृतका के दोस्त सचिन अग्रवाल की शिद्दत से तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा सचिन की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000