थाली के टुकड़े कर, कैदी ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, जबकि परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहरसा मंडल कारा में पोक्सो एक्ट के तहत बंद विचाराधीन कैदी सुनील साह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने थाली से गला रेतकर आत्महत्या की बात कही है, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सीसीटीवी में स्पष्ट दृश्य नहीं मिले। मामले की जांच जारी है।

बिहार के सहरसा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बारा लालगंज निवासी स्व. जोखन साह के पुत्र 25 वर्षीय सुनील साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील साह पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 46/24 में दर्ज दुष्कर्म के मामले में 11 मार्च 2024 से जेल में बंद था और करीब 22 माह से न्यायिक हिरासत में था।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम सुनील साह ने खाना खाने वाली थाली को तोड़कर उसे धारदार बनाया और उससे गला रेतकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आत्महत्या की पुष्टि की है। घटना के बाद जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने आनन-फानन में सुनील साह को मृत अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मंडल कारा के पुलिस बल भी अस्पताल में मौजूद रहे।

गले पर कटा हुआ निशान मिला

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।  फॉरेंसिक टीम ने शव का गहन निरीक्षण किया।  जांच के दौरान मृतक के गले पर गहरा कटा हुआ निशान पाया गया। हालांकि बंदी ने आत्महत्या क्यों की, इस पर जेल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

पूरे मामले को लेकर जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बंदी बेहोश होकर गिरता हुआ नजर आ रहा है। घटनास्थल से थाली का आधा टुकड़ा खून से लथपथ बरामद किया गया है। हालांकि अब तक किसी भी फुटेज में बंदी को खुद गला काटते हुए स्पष्ट रूप से नहीं देखा गया है। जेल अधीक्षक ने मामले को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि जेल के अंदर सुनील साह को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक के भाई पिंटू साह ने बताया कि महज तीन दिन पहले ही उनकी मां जेल जाकर सुनील से मुलाकात कर लौटी थीं।

उस समय उसने आत्महत्या जैसी किसी बात का जिक्र नहीं किया था। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या की है और जेल प्रशासन पूरे मामले को छुपाने का प्रयास कर रहा है।  बता दें कि सुनील साह पर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप था, जिसके चलते वह विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में बंद था।

वहीं, परिजनों का कहना है कि उसे झूठे आरोप में फंसाकर पड़ोसी द्वारा जेल भेजवाया गया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000