रिश्ता हारा और प्रेम जीता, आंखों के सामने प्रेमी का हाथ थाम चली गई पत्नी, देखता रहा बेबस पति
अमेठी। करवा चौथ पर पति को ठुकराकर पत्नी ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई। मामला थाने पहुंचा। काफी देर बातचीत के बाद रिश्ता हार गया और प्रेम जीत गया। महिला अपने प्रेमी का हाथ थामकर चली गई। बेबस पति बस देखता रहा। करवा चौथ के दिन शुक्रवार को एक तरफ रिश्तों में प्रेम और गहरा हुआ, तो वहीं यूपी के अमेठी में इससे कुछ अलग नजारा दिखा। यहां पत्नी और पति के रिश्तों में ब्रेक लग गया। पत्नी अपने प्रेमी का थाम घर से चली गई।
बेबस पति कुछ ना कर सका। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी महिला की इच्छा के खिलाफ ना जा सकी। पुलिस की मौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामला जामो थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है। गांव निवासी अमरजीत की शादी करीब पांच वर्ष पहले आरती से हुई थी। अमरजीत शहर में रहकर काम करता था, जबकि पत्नी गांव में रहती थी। उसने बताया कि तीन वर्षों से पत्नी का गांव के ही (रिश्ते में चचेरा बड़ा भाई) राजेंद्र से संपर्क चल रहा था। कई बार समझाकर अपने साथ शहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।