संतान नहीं होने पर दंपती में होता रहता था विवाद, फिर शराब के नशे में पत्नी ने कर दी पति की हत्या

अंबिकापुर। मैनपाट के नर्मदापुर निवासी दंपती के कोई संतान नहीं थे। इस वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस बीच संतान की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया और पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गई। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर के खालपारा निवासी बलिराम माझी 28 वर्ष अपनी पत्नी नइहरो बाई 26 वर्ष के साथ रहता था। शादी के 5 साल बीत जाने के बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों एक-दूसरे को कसूरवार ठहराते थे।
मंगलवार की रात दोनों घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच संतान नहीं होने को लेकर फिर विवाद हो गया। इसी बीच नशे में पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर व कनपटी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पति लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

सुबह रिश्तेदार ने देखी लाश…

हत्या करने के बाद पत्नी वहां से फरार हो गई। इधर सुबह गांव में ही रहने वाला मृतक का रिश्तेदार युवक वहां पहुंचा तो देखा कि बलिराम का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। वहीं उसकी पत्नी घर से गायब है। फिर उसने इसकी सूचना कमलेश्वरपुर थाने में दी।

पुलिस कर रही पत्नी की तलाश…

घर में ग्रामीण की लाश पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000