दिल्ली में फर्जी वोट डालने वाले जाएंगे जेल, विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कमर कसकर तैयार

नई दिल्ली। अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है।सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं।विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।यही कारण है कि इस बार एक-एक वोट के लिए भाजपा और आप में जबरदस्त द्वंद देखने को मिल सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर फर्जी तरीके से आप समर्थकों के वोट काटने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा ने कहा है कि इस बार फर्जी वोट डालने वाले जेल भेजे जाएंगे।भाजपा ने कई बूथों पर ऐसे फर्जी मतदाताओं की बड़ी सूची खोजने का दावा किया है,जिसमें लोगों के नाम फर्जी पते पर दर्ज हैं,लेकिन उनमें से कोई भी उस पते पर नहीं रहते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कुछ बूथों पर एक कमरे के मकान में 38 से लेकर 45 तक मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं, लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर उसकी जांच करने की कोशिश की तो वहां पर कोई भी नहीं रहता हुआ पाया गया। सचदेवा ने कहा कि यहां तक कि एक स्थान पर केवल एक बिजली का मीटर लगा था, लेकिन घर के नाम पर केवल दीवार खड़ी है। इस मकान में लगभग 40 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि इस स्थान के आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग चुनाव के दिन आसपास के इलाकों से बुलाए जाते हैं, वे वोट देकर बाहर चले जाते हैं। पार्टी ने इन्हें फर्जी वोटर करार दिया है।सचदेवा ने दावा किया है कि ऐसे मतदाताओं की बहुत बड़ी संख्या हो सकती है। मीडिया के सामने एक सूची दिखाते हुए सचदेवा ने कहा कि इसमें सभी नाम एक विशेष पते पर दर्ज हैं, लेकिन इनमें से कोई मतदाता उस पते पर नहीं रहता है। ऐसे में ये सभी नाम चुनाव आयोग के द्वारा काटे जा रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस बार जो लोग भी दिल्ली के मतदाता न होकर भी फर्जी तरीके से वोट डालते हुए पकड़े जाएंगे उन्हें जेल जाना होगा। भारतीय न्याय संहिता में फर्जी मतदान करने का आरोप सिद्ध होने पर एक साल तक की कठोर सजा हो सकती है। सचदेवा ने दावा किया है कि इस बार फर्जी वोट डालने की कोशिश करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में फर्जी वोट डालने वालों को ऐसा काम करने से दूर रहना चाहिए।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म सात पर नाम भरकर देना होता है। एक फॉर्म पर एक व्यक्ति छः से अधिक नामों पर सवाल नहीं खड़े कर सकता है, बांसुरी ने कहा कि जिन नामों को काटने का सुझाव दिया जाता है, उनकी सूची प्रकाशित करना अनिवार्य है। ऐसे मतदाताओं को अपना वाजिब पहचान पत्र दिखाकर अपना नाम काटने का विरोध करने का भी अधिकार होता है। इसके लिए इन मतदाताओं को पर्याप्त समय भी दिया जाता है,लेकिन अरविंद केजरीवाल,आम आदमी पार्टी या उनके समर्थक कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बजाय उल्टी-सीधी बातें कर जनता को बरगला रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000