मृतक लोगों का पड़ा शव छत्तीसगढ़ हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत; एक की गंभीर, झालर लाइट लगाते वक्त हुआ हादसा By Khulasa India News Desk Last updated Oct 28, 2024 131 पथरिया। मुंगेली जिले में आज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। यह मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पथरिया रोड पर चार लोग लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सरगांव अनुराज पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है। अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना 131 Share