यौन उत्पीड़न से तंग आकर किशोर ने की थी शिक्षक की हत्या, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

दक्षिणी दिल्ली। पुलिस ने जामियानगर में युवक की हत्या के मामले में एक किशोर को पकड़ा है। किशोर ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर युवक की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या की थी। मृतक ने आरोपित की अश्लील वीडियो बना ली थी।

धारदार हथियार से कटे का मिला निशान…

इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर युवक काफी समय से आरोपित किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। जामियानगर क्षेत्र में 30 अगस्त को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से कटे का निशान मिला था। उसकी जाकिर नगर के पहचान 26 वर्षीय वसीम उर्फ अल्ताफ के रूप में हुई थी। वह एक निजी स्कूल में शिक्षक था। वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश बटला हाउस, जामिया नगर में एक कमरे में मिली थी। मृतक की गर्दन पर गहरे घाव का निशान होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोर को पकड़ा…

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान एक किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे पकड़ा। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक समलैंगिक गतिविधियों में लिप्त था। आरोप है कि वह पिछले दो महीने से किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने किशोर का एक वीडियो भी बना लिया था। अब मृतक वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। मृतक ने 30 अगस्त को किशोर को अपने कमरे पर बुलाया। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह वसीम की करतूत से तंग आ गया था। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने पेपर कटर से वसीम का गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने किशोर के पास से मृतक का मोबाइल, वारदात में प्रयोग कटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000