घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ छत्तीसगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा; दशहरा पर नाटक देखकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो महिला समेत तीन की मौत, कई लोग हुए घायल By Khulasa India News Desk On Oct 13, 2024 193 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से ट्राली में बैठे दो महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दहशरा के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे। नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं। घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। हादसा 193 Share