दो साल के मासूम बच्चे को नहीं लग सका 16 करोड़ का इंजेक्शन, चली गई जान तो परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जयपुर सरकारों की तरफ से जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाने के दावे किए जाते हैं। बावजूद इसके कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो कई सवाल खड़े कर देते हैं। ऐसा ही मामला राजस्थान के नागौर से जुड़ा है, जहां 2 साल के मासूम ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। दरअसल, इस बच्चे को एक रेयर बीमारी थी जिसमें 16 करोड़ का इंजेक्शन लगना था। हालांकि, उसे समय पर ये मिला नहीं तो उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत ने सरकारों की ओर से चलाई जा रही फ्री इलाज वाली योजनाओं के दावों की पोल खोल दी। नागौर का दो वर्षीय मासूम तनिष्क एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित था। इस बीमारी के चलते तनिष्क के शरीर में प्रोटीन नहीं बन रहा था। ऐसे में ना तो वह दूध पी पाता था और ना ही कुछ खा पी सकता था। दुख की बात ये भी थी कि मासूम ठीक से सो भी नहीं पाता था। धीरे-धीरे इस मासूम के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों ने इस दुर्लभ बीमारी के इलाज के लिए जोलजेस्मा इंजेक्शन की जरूरत बताई। इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है। मासूम के पिता शैतान सिंह गरीब परिवार से हैं।

ऐसे में वो 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन खरीद पाने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में शैतान सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों से बच्चे के इलाज में मदद की गुहार लगाई। हालांकि, सरकारों से कोई मदद नहीं मिली। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद मांगी लेकिन मासूम को कोई हेल्प नहीं मिल सकी। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से केवल आश्वासन मिलता रहा। बाद में शैतान सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने भी इलाज में सहयोग को लेकर आदेश जारी किए लेकिन सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। दो साल का तनिष्क जयपुर के अस्पताल में पिछले 9 महीने से भर्ती था। शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे तनिष्क बेहद कमजोर हो गया। जोलोन्स्म्मा इंजेक्शन के अभाव में डॉक्टर भी पूरा इलाज नहीं दे पाए। आखिरकार दो साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम के मौत की यह घटना न केवल राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े करती है। जनकल्याणकारी योजनाओं का दावा करने वाली सरकारें बार-बार गुहार के बावजूद एक मासूम बच्चे की जान क्यों नहीं बचा सकीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000