बेख़ौफ़ हुए अपराधी डॉक्टर के निजी गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अहियापुर इलाके में रविवार की सुबह सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर एक बार फिर अपराधियों ने अपना दहशत कायम किया है। बता दें कि तीन दिन पूर्व अहियापुर थाना के चंद कदम की दूरी पर दवा व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मृतक सुरक्षा गार्ड की पहचान कुढ़नी खरौना इलाके के सुरेश पासवान के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाने की पुलिस व नगर डीएसपी राघव दयाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगर डीएसपी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि अहियापुर संगम घाट के समीप एक डॉक्टर के यहां सुरक्षा गार्ड तैनात था। संपत्ति की देखरेख के लिए डॉक्टर द्वारा निजी कंपनी से उक्त सुरक्षा गार्ड को रखा गया था। रविवार की सुबह करीब दस बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा उसे गोली मार दी गई।

गाेली की आवाज पर स्थानीय लाेग दौड़े। तब तक बदमाश भाग निकले। आनन-फानन में गार्ड को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना के बाद से एक गार्ड फरार है। उसका मोबाइल भी बंद है। इस कारण घटना में उसकी संलिप्तता की आशंका बढ़ गई है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर दो दिन पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरएस भट्टी यहां पहुंचे थे, जिसमें तिरहुत रेंज के चार जिले वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर व मुजफ्फरपुर की समीक्षा की थी। इसमें अपराध नियंत्रण को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए थे। डीजीपी की बैठक में रेंज आइजी, एसएसपी व एसपी शामिल थे। बावजूद थाने स्तर पर अपराध नियंत्रण को लेकर बताए गए निर्देश का कितना अनुपालन हो रहा है। इसका अंदाजा अहियापुर में तीन दिनों के दौरान दूसरी बार गोलीबारी की घटना से ही पता चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000