लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति के मामले को लेकर सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सीटी बजाकर और नारेबाजी कर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश में ओबीसी दिव्यांग अभ्यर्थियों के परिणाम में संशोधन कर नियुक्ति देने की बात कही गई है। उनके मुताबिक, आयोग ने 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित करने और नियुक्ति देने के साथ आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। अभ्यर्थियों ने इसी आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने ‘संदीप भैया न्याय करो’, ‘है हक हमारा आरक्षण, हम लेकर रहेंगे आरक्षण’ और ‘बाबू कल्याण सिंह अमर रहे’ सहित कई नारे लगाए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर हिरासत में लिया और ईको गार्डन भेज दिया।

मंगलवार को शिक्षा मंत्री से वार्ता प्रस्तावित

धरने का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से शिक्षा मंत्री से वार्ता की गई है। उनके अनुसार, मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल और शिक्षा मंत्री के बीच वार्ता प्रस्तावित है। वार्ता में मांगों पर चर्चा के बाद अभ्यर्थी आगे की रणनीति तय करेंगे।

एक अभ्यर्थी धूप में बेहोश होकर गिरा

अभ्यर्थियों के अनुसार, एक सितंबर से ईको गार्डन में उनका अनवरत धरना चल रहा है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन में शामिल हुए। आजमगढ़ से आए अभ्यर्थी सच्चिदानंद तेज धूप के कारण शिक्षा मंत्री के आवास के गेट के सामने अचेत होकर गिर गए।

वहां मौजूद एसएचओ विपिन सिंह ने उन्हें भीड़ से बाहर छांव में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, उनका मुंह धुलाया गया, जूते उतारकर बिस्किट और पानी दिया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर पुलिस की गाड़ी से उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया।

प्रदर्शन में आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल कुमार, रंजना जायसवाल, दीपक पटेल, इशिता पाल, अजय मावी, उमेश गुप्ता, तारिक, राम प्रवेश, विनोद प्रजापति, शिव शंकर गौड़, अमित पटेल, सच्चिदानंद, संतोष, सुनील, कुशल, जोगेंद्र और अरुण मौर्या समेत अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     देश की राजधानी जंतर-मंतर में परजीवी आंदोलनकारियों ने आंदोलन के नाम पर कर रहे हैं, फूहड़ प्रदर्शन     |     लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, शिक्षा मंत्री का आवास घेरा, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की     |     ‘छुट्टी चाहिए तो 25000 दो’… गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाना था, अधिकारी ने मांगी रिश्वत     |     अधिवक्ता का दिनदहाड़े बाजार में मर्डर, सीने पर चढ़कर कनपटी में मारी गोली     |     राजा भइया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं- इंस्पेक्टर और विवेचक ने दर्ज कर लिए मनगढ़ंत बयान     |     चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, अब गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश     |     शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार पर पीट-पीटकर की मां हत्या; बेटा गिरफ्तार     |     सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली     |     उमेश पाल हत्याकांड: गया जेल में मिला अतीक गैंग का 5 लाख का इनामी शूटर     |     पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद मौर्य को शासन ने सौंपी प्रतापगढ़ एडीएम वित्त/राजस्व पद की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000