पिता ने नशा करने से किया मना तो बेटे ने पिता का गला काटकर कर दी निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी सी ब्लॉक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पिता के टोकने पर बेटे ने उनकी हत्या कर दी। नशे की लत से दूर रहने की सलाह बेटे को इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने पिता की धारधार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। साथ ही मां और बुजुर्ग नाना पर भी जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

अब पुलिस ने आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर जनता से अपील की है। बताते चलें कि पूरा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी सी ब्लॉक इलाके का है, जहां रहने वाले जीत कुमार शुक्ल अपनी पत्नी कमल बेटे निखिल, अखिल और नाना रामभरोसे के साथ एक ही घर मे रहते थे। निखिल ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही पढ़ाई छोड़ दी थी और नशे का लती हो गया था।

रविवार को पिता जीत कुमार ने बेटे निखिल को नशेबाजी करने से रोका तो निखिल अपने ही पिता से भिड़ गया। ये झगड़ा देर रात तक चला। जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिसके बाद भोर के वक्त निखिल ने अपने पिता पर ही धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए गला काट कर हत्या कर दी।

पिता की हत्या के बाद निखिल यहीं नहीं रुका और वह अपने नाना की भी हत्या करने के लिए उनके पास जा पहुंचा। मगर इतने में ही बुजुर्ग नाना की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा होता देख निखिल की मां भी जब उसे रोकने पहुंची तो उसने अपने छोटे भाई, नाना और मां पर भी हमला कर दिया। जिसके चलते सभी लहूलुहान हो गए।

वहीं शोर शराबा होता देख निखिल घर पर ही चाकू छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना के सिलसिलेवार तरीके से जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कई दिनों से दे रहा था मारने की धमकी पीड़ित परिवार की माने तो मृतक पिता ने नशेबाजी का विरोध करने पर बेटे ने हत्या की है। पिछले कुछ दिनों से हत्यारोपी निखिल घर में बार-बार सभी को मरने की बात करता रहता था। जिस पर घर वालों ने कभी भी गौर नहीं किया। मगर जब आज निखिल ने अपने ही पिता की हत्या की घटना को अंजाम दिया तो लोगों को उसकी बात अब याद आ रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |     पांच बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ जेवर और नकदी लेकर हुई फरार     |     यूपी में एक साथ 582 जजों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज का भी तबादला     |     मां-बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस     |     सैन्य अधिकारी हत्या का मामला; जब तक अंदर से न मिले अनुमति, कोई नहीं कर सकता प्रवेश, सुरक्षा में सेंध     |     स्टेज पर जयमाला के वक्त दूल्हा दिखा रहा था एटीट्यूड, देख दुल्हन का पारा हुआ हाई, बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा बारात को     |     बरेली रेलवे स्ट्रेशन पर नाबालिग के साथ हैवानियत, ट्रेन से उतरे पिता को ढूंढने गई थी लड़की     |     बांदा जेल में एक साल बाद फिर माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक का खुलेगा ताला, कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंपा जाएगा सामान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000