प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत एकअस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाये गंभीर आरोप

प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी 32 वर्षीय जुनैद खान की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुनैद खान पुत्र तेग बहादुर खान (32) को पित्त की थैली में पथरी की समस्या थी।

परिजनों के मुताबिक उनका ऑपरेशन ढकवा स्थित प्रतीक हॉस्पिटल एंड दूरबीन सेंटर में डॉ. पंकज पाल द्वारा किया गया था। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा नस काट दिए जाने से स्थिति गंभीर हो गई, जिसके चलते जुनैद की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक अपने पीछे पत्नी शाहीन और पांच वर्षीय बेटी अनबिया को छोड़ गया है। बताया जाता है कि तेग बहादुर खान के पांच बेटों में जुनैद तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतक के भाई साबित खान ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल और डॉक्टर पर आरोप लगाया है। शव लखनऊ से आने के बाद बुधवार गाँव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व में भी डॉ पंकज पाल के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसमें सुल्तानपुर जिले के थाना क्षेत्र करौदी कला ग्राम सभा सगर्दे के 5 वर्ष के मासूम की हर्निया के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सील कर दिया गया था। और थाना आसपुर देवसरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। देखना है प्रशासन अब इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000