‘3 महीने की बेटी दे चिता को आग, पति पर न हो केस,घर में महिला टीचर की मिली लाश, रुला देगा सुसाइड नोट

बिहार के वैशाली जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक टीचर का नाम प्रिया भारती है। कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपरा मध्य विद्यालय में उनकी तैनाती थी. वह स्कूल के पास सेहान गांव में किराए के मकान में अपनी तीन महीने की मासूम बेटी के साथ रह रही थी।

घटना की जानकारी तब हुई, जब आसपास के लोगों ने उनके कमरे में सन्नाटा महसूस किया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कटहरा थाना पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो प्रिया का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

‘अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही…’

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही हैं और उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, मम्मी-पापा सॉरी, आपकी बेटी हार गई। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वह अपनी बीमारी और मानसिक परेशानी से जूझ रही थी।

कथित सुसाइड नोट में प्रिया ने अंतिम संस्कार को लेकर कुछ विशेष इच्छाएं भी जताई है। उनका पार्थिव शरीर ससुराल रसूलपुर न ले जाया जाए, बल्कि हाजीपुर में ही अंतिम संस्कार किया जाए। सबसे भावुक बात यह रही कि उन्होंने पति के बजाय अपनी तीन महीने की बेटी से मुखाग्नि दिलवाने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही पुलिस से अनुरोध किया कि उनके पति या ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई मामला दर्ज न किया जाए।

‘दूध वाले का बकाया चुका देना…’

सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका मोबाइल उनके पति को सौंप दिया जाए और उसमें मौजूद नोट्स, मैसेज, ऑडियो व वीडियो महत्वपूर्ण हैं, जिनका पासवर्ड उनके पति को पता है। इसके अलावा उन्होंने अपने पर्स में रखे पैसों से दूध वाले का बकाया चुकाने का जिक्र भी किया है।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हैंडराइटिंग की जांच और मोबाइल डेटा की पड़ताल भी की जाएगी। इस घटना से परिवार, गांव और शिक्षक समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है, वहीं तीन महीने की बच्ची के सिर से मां का साया उठ जाना सभी को भावुक कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000