स्कूल में बंदूक लेकर पहुँचा नौंवी क्लास का छात्र,स्कूल में मची अफरा तफरी

बिहार के मोतिहारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र कट्टा जैसा दिखने वाला एयर गन निकालकर बच्चों को डराने लगा। हालांकि इसे एयर गन जरूर बताया जा रहा है लेकिन जांच की भी बात कही गई है. पूरा मामला पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है। बीते बुधवार (07 अगस्त) को स्कूल में पढ़ने वाला नौंवी कक्षा का एक छात्र बंदूक लेकर पहुंचा। क्लास रूम में छात्रों की कनपटी पर सटाकर डराने लगा। कुछ देर के लिए सबको लगा कि यह असली है।

छात्र की इस हरकत के बाद स्कूल में शोरगुल शुरू हो गया। बात स्कूल के प्रधानाध्यापक तक पहुंच गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने छात्र को डांट लगाते हुए एयर गन को छीन लिया। यह सब कुछ हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत उज्जैन लोहियर पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में हुआ है। प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बच्चे के बैग से एयर गन को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि जो बंदूक छात्र के पास से मिला है वह एयर गन जैसा दिख रहा है। इसे हरसिद्धि थाने के सुपुर्द किया जाएगा। वहां पहचान हो सकेगी कि असली हथियार है या एयर गन है।

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में एक छात्र हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था। उसे प्रधानाध्यापक ने बरामद कर लिया है। प्रधानाध्यापक को थाना बुलाया गया है। मामले में जांच की जा रही है कि असली हथियार है या एयरगन है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखने से लग रहा है कि यह एयर गन है।

सुपौल में कुछ दिन पहले हुई थी घटना

बता दें कि मोतिहारी का ये मामला भले एयर गन से जुड़ा हुआ हो सकता है लेकिन कुछ दिन पहले सुपौल में इस तरह की घटना हुई थी। 31 जुलाई को सुपौल के त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में छात्र असली बंदूक लेकर पहुंच गया था। छात्र ने दूसरे छात्र को गोली भी मार दी थी जिससे वह जख्मी हो गया था। गोली चलाने वाले छात्र की उम्र 6 साल के आसपास थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000