पिस्टल लेकर स्कूल पहुंची दसवीं की छात्रा, रिल्स बनाने के दौरान हुई फायरिंग, मची अफरा तफरी

हाजीपुर। बिहार में पिस्टल लेकर बच्चे के स्कूल आने की एक और घटना सामने आयी है। वैशाली जिले के बिदुपुर में एक छात्रा ने न केवल पिस्टल लेकर स्कूल पहुंची बल्कि रिल्स बनाने के दौरान उसने फायरिंग भी की। शु्क्र रहा कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। बिदुपुर के एक हाईस्कूल में हुई इस वारदात के बाद स्कूल प्रबंधन इस मामले की लीपापोती में जुटा है। बताया जाता है कि छात्रा स्थानीय दबंग परिवार से हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन इस मामले को ज्यादा तूल देने से बच रहा है। अब तक इस मामले में किसी थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। कुछ माह पूर्व भी सुल्तानपुर पचकठिया गांव में विद्यालय में एक शिक्षिका द्वारा रिल्स बनाने मामले ने तूल पकड़ा था। उस वक्त भी स्कूल प्रबंधन ने उस मामले को रफादफा कर दिया था।

फायरिंग से मची अफरा तफरी…

जानकारी के अनुसार दसवीं की छात्रा स्कूल की छुट्टी की रिल्स बनाने के लिए स्कूल बैग में छिपाकर पिस्टल लेकर आयी थी। जैसे ही दूसरी घंटी समाप्त हुई, वह क्लास से निकलकर स्कूल कैंपस में ही पिस्तौल के साथ रिल्स बनाने लगी की। इसी दौरान उसका हाथ ट्रिगर पर चला गया गया और फायरिंग हो गयी। गोली की आवाज सुनकर स्कूल में अफरात-फरी मच गयी। छात्रा के स्कूल के पड़ोस के ही होने के कारण स्कूल प्रशासन इस मामले को दबाने के प्रयास में जुट गया। हालांकि कई शिक्षकों ने दबी जुबान इस घटना की पुष्टि की है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई… 

बताया जाता है कि मामले की जांच के लिए बिदुपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम कुमारी ने बताया की 4 बजकर 40 मिनट तक वे स्कूल में थी, उस वक्त तक वैसी कोई घटना नहीं हुई थी। जांच के बाद अगर कुछ पता चलता है तो प्राथमिकी की जायेगी। वहीं थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। ऐसी कोई फायरिंग की घटना की सूचना नहीं है। वहीं बीईओ अरुण कुमार ने बताया कि रिल्स बनाने के दौरान फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000