डबल मर्डर से सनसनी : प्रेमिका से मिलने गए युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। इस हत्याकांड की कहानी ऐसी है जिसे सुनकर आपका सिर भी चकरा जाएगा। इसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। जहां कुछ नशेड़ियों से विवाद हुआ और उसकी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। फिर आरोपियों ने अपने एक साथी को हत्या का इल्जाम लेने को कहा, जिससे उसने मना किया तो उसपर भी हमला कर दिया। वह घायल अवस्था में वहां से भाग निकला लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहीं जिस युवती से प्रेमी मिलने गया था वह भी लापता बताई जा रही है।

गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की हत्या…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के इमली भाटा में एक युवक मृतक राजेश रावत जो राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला था और तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था। जहां पर आरोपी नशेड़ी युवकों ने उसके आने का विरोध किया। जिसका मृतक ने विरोध किया तभी आरोपी नशेड़ी लड़कों ने मृतक पर धारदार हथियार और लाठी डंडा हमला कर दिया। जिससे मृतक के पेट और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इल्जाम नहीं लेने पर आरोपियों ने की अपने साथी की हत्या…

हत्या के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाउ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया। जिसका नानदाऊ ने विरोध किया जिस पर मुख्य आरोपी बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर वार किया। नानदाउ वहां से घायल अवस्था में भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे, रमजान खान, गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को सहआरोपी नानदाउ अपने पास रखा था। जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही थी। इसी दौरान सहआरोपी नानदाउ का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में पड़ा मिला। इस हत्याकांड में आरोपियों ने मिलकर दो युवकों की हत्या की है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000