मोबाइल के लिए टीचर ने डांटा तो छात्रा ने बाथरूम में जाकर पी फिनाइल,आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया

क्लासरूम में मोबाइल लाने को लेकर टीचर्स का छात्रा को डांटना इतना नागवार गुजरा की उसे स्कूल के बाथरूम में जा कर फिनाइल पी ली। जब स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अभी 10वीं की इस छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है। यह मामला धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रीमती गिनिया देवी मॉर्डन स्कूल का है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

आईये जाने क्या है पूरा मामला…

धनबाद के निरसा स्थित श्रीमती गिनिया देवी मॉर्डन स्कूल में आज एक छात्रा मोबाइल लेकर घर से स्कूल आयी हुई थी। वह क्लास 10 की छात्रा है। क्लास रूम में उसके पास मोबाइल होने की जानकारी शिक्षक को हुई। उसने छात्रा के पास से मोबाइल जब्त कर लिया और उसे पैरेंट्स बुलाने की बात कही। छात्रा शिक्षक के इस कदम से इतनी नाराज हो गई कि कुछ देर बाद उसने बाथरूम जाने की छुट्‌टी ली और फिर वहां जाकर फिनाइल पी लिया। इसके बाद बाथरूम से छात्रा के चिल्लाने की आवाज आने लगी। स्कूल मैनेजमेंट ने जब पता किया तो पता चला कि उसने फिनाइल पी ली है।

आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे…

इस घटना के संबंध में स्कूल के प्राचार्य जुबिन बोस ने बताया कि हमें जैसे ही छात्रा के फिनाइल पीने की जानकारी हुई। उसे आनन-फानन में स्कूल के पास के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज कराने को कहा। इसके बाद उसे निरसा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं रहने की बात कर छात्रा को एनएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

48 घंटे की होगी मॉनिटरिंग…

स्कूल के प्राचार्य जुबिन बोस ने बताया कि अस्पताल में छात्रा के साथ उसके परिजन भी हैं। एनएमसीएच के चिकित्सकों ने उसे 48 घंटे की देख रेख में रखा है। इस मामले में कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000