भांजे के साथ ससुराल से घर आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौके पर ही मामा भांजे की दर्दनाक मौत

समस्तीपुर में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में मामा- भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भी पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के नया टोल मुरादपुर का रहने वाला बालमुकुंद महतो का 25 वर्षिय पुत्र पंकज कुमार महतो के रूप की गई है। हादसा जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बलुआही- महम्मदीपुर पथ पर चिमनी के पास हुआ। जबकि दूसरे मृतक की पहचान पंकज का भांजा मोहिउद्ददीननगर थाने के शिवना अंदौर गांव के राम प्रसाद महतो के 23 वर्षीय पुत्र अनुपम कुमार उर्फ अनिश कुमार महतो के रूप में की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना के बाद परिवार सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि महनार थाने के मुरादपुर निवासी पंकज देर शाम बाइक से अपना ससुराल मोहिउद्ददीननगर थाने के तेतारपुर धर्मपुर जा रहा था। इसी बीच वह रास्ते अपना भांजा अनुपम के यहां पहुंच गया और उसे भी साथ ले लिया। दोनों मामा भांजा एक ही बाइक से तेतारपुर जा रहे थे इसी दौरान बलुआही- महम्मदीपुर पथ पर चिमनी के पास किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगो ने दोनों के शव को उठाकर मोहिउद्ददीन नगर पीएचसी लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद थानाध्यक्ष ने क्या कहा…

मोहिउद्ददीननगर थाने के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घटना कर सूचना पर तुरंत वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000