भूखंड विवाद : पानी की टंकी पर चढ़े दो प्रॉपर्टी डीलर ने कहा- जमीन लौटाओ वरना दे देंगे जान

श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर की शिव वाटिका स्थित पानी के ओवरहेड टैंक पर शनिवार शाम दो प्रॉपर्टी डीलर चढ़ गए। उनका आरोप है कि नगरपालिका ने उनकी भूखंड पर जेसीबी चलवा कर उस पर सरकारी सम्पति होने का बोर्ड लगा दिया है। टंकी से उतरने को तैयार नहीं हो रहे दोनों प्रॉपर्टी डीलर को प्रशासन ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

भूखंड को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है…

गौरतलब है भगत सिंह चौंक के पास स्थित एक भूखंड को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस भूखंड को इन दोनों प्रॉपर्टी डीलरों ने 33 लाख में खरीदा था। बीेते शनिवार नगरपालिका ने इस भूखंड पर जेसीबी चलवा दिया और खुद का बोर्ड लगा दिया। इस पूरे मामले पर नगरपालिका का कहना है कि यह भूखंड सरकारी सम्पति है और वे सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने के लिए आजाद हैं।

भूखंड की एवज में नगरपालिका में जमा किए है एक लाख… 

नगरपालिका ईओ हेमंत तंवर ने कहा कि यदि भूखंड के स्वामित्त्व का कोई दस्तावेज है, तो प्रॉपर्टी डीलर पेश कर सकते हैं। इधर दोनों प्रॉपर्टी डीलरों का कहना है कि इस भूखंड की एवज में नगरपालिका में एक लाख रुपए पहले ही जमा करवाए हुए हैं। फिर भी नगरपालिका के कर्मचारियों ने आकर भूखंड में तोड़फोड़ की और रखा हुआ सारा सामान ले गए।

बोले, जब तक मांगें नहीं मान ली जाती वो नीचे नहीं उतरेंगे…

नगरपालिका के अतिक्रमण के खिलाफ टंकी पर चढ़े दोनों प्रॉपर्टी डीलर भूखंड पर निर्माण करने के लिए नगरपालिका से निर्माण स्वीकृति दिलवाने और नाजायज रूप से तोड़फोड़ करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलरों का कहना है कि यह भूखंड उनका है और जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000