बाराबंकी में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरने से दो की मौत, कई लोग फंसे; बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोग फंसे होने की संभावना है। 12 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव अभियान चल रहा है। बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में सोमवार की भोर करीब चार बजे एक तीन मंजिला मकान ढह गया। जिस समय हादसा हुआ मकान में और उसके आसपास करीब 12 लोग सो रहे थे। हादसे के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू शुरू किया। 

12 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मलबे में तीन और लोगो के फंसे होने की आशंका के चलते एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। फतेहपुर कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोहल्ला काजीपुर वार्ड 2 में हाशिम का तीन मंजिला मकान बना हुआ था, जो सुबह करीब 3 बजे पूरी तरह से ढह गया। अचानक हुए हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम अधिकारी कई थानों की पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दब लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें हाशिम की पुत्री रोशनी (22) और हकीमुद्दीन (25) पुत्र इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। जबकि हाशिम की पत्नी शकीला (55), पुत्री जैनब (10) , महक (12), पुत्र समीर (18), सलमान (25), सुलतान (28), जफरुल हसन (35) पुत्र इस्लामुद्दीन और उसकी मां उम्मे कुलसुम (60) को गंभीर चोटें आई। आनन फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनमें इस्लामुद्दीन हाशिम के पड़ोसी हैं जिनका परिवार घर के बाहर सो रहा था और इमारत ढहने के दौरान मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। अभी दो और लोगो के मलबे में फंसे होने की आशंका है। 
एसपी बाराबंकी दिनेश सिंह ने बताया है कि यह हादसा करीब 3:00 बजे हुआ है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है 12 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया था जिनमें से दो की मृत्यु हो गई,अन्य गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अभी तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है बचाव अभियान जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000