चार हत्यारे जबलपुर से कार से आए हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंका, पुलिस ने सरगना को किया गिरफ्तार, फरार 3 आरोपियों की कर रही तलाश

बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने करीब तीन पहले गुम इंसान की रिपोर्ट पर जांच पड़ताल के दौरान मृतक के शव को कुण्डा से बरामद कर हत्या में शामिल एक आरोपी को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुलसेर अहमद है। जबकि मामले मे फरार तीन अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम भगवानराम विश्नोई है। तखतपुर पुलिस के अनुसार श्रवण कुमार विश्नाई ने 3 सितम्बर 2023 को थाना पहुंचकर गुमइंसान रिपोर्ट दर्ज कराया। श्रवण ने बताया कि उसके भाई का नाम भगवानराम विश्नोई है। 2 सितम्बर को अद्वित कृषि फार्म के लिए घर से निकला…लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गुमइंसान जांच पड़ताल के दौरान कृषि फार्म से करीब 1 किलोमीटर दूर भगवान राम का मोटरसाइकिल और चप्पल के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का चप्पल बरामद किया गया। सामान बरामद के बाद पुलिस टीम ने कृषि फार्म में कार्य करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ किया। व्यक्तियों ने बताया कि 1 सितम्बर 2023 को भगवानराम विश्नोई जबलपुर से आए स्वराज माजदा के चालक सनम अंसारी से सब्जी के पैसे को लेकर मारपीट और विवाद हुआ था।

जिस स्थान पर भगवानराम विश्नोई का मोटर सायकल मिला था…उसी स्थान पर 2 सितम्बर को I- 20 कार MP 20-CL 9305 को देखा गया था। तखतपुर पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा के के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया । टीम को तत्काल जबलपुर रवाना किया गया। जांच पड़ताल के दौरान सनम अंसारी के भाई गुलसेर से पूछताछ किया गया। गूुलसेर ने बताया कि भगवानराम विश्नोई ने सहवान शरीफ उर्फ सनम अंसारी के साथ मारपीट किया गया था। बदला लेने की नीयत से सहवान उर्फ सनम अंसारी, अन्नू गौर और गुलशन के साथ चारो हुण्डई आई-20 कार MP 20CL 9305 में बांसाझाल आए। भगवानराम विश्नोई का अपहरण कर हत्या किए। शव को कुण्डा कबीरधाम सडक किनारे फेंक दिए। पूछताछ के बाद आरोपी गुलसेर अहमद को जबलपुर से गिरफ्तार लाया गया है। आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया है। फरार आरोपी सहवान सरीफ उर्फ सनम अंसारी, अन्नू गौर और गुलशन की पतासाजी की जा जारी है।

इन्होने किया विशेष प्रयास…

सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक एस. आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहयाक उप निरीक्षक मनोज शर्मा,चौकी प्रभारी जूनापारा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, आरक्षक रामलाल सोनवानी, राकेश भारद्वाज एसीसीयू टीम से आरक्षक तरूण केशरवानी, प्रशांत राठौर का आरोपी तक पहुंचने में विशेष भूमिका रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000