खाने के पैसे मांगने पर दबंगों ने ढाबा मालिक को पीट कर किया अधमरा 

हरदोई. खाने के पैसे मांगने पर दबंगों ने ढाबा मालिक को पीट कर किया अधमरा फ्राइड राइस के पैसे मांगे तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही पुलिस पर राजनीतिक दबाव में आरोपियों पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मामला हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र का है। यहां लाल बाजार में मिर्जापुर के रहने वाले महेश कुमार सक्सेना का एक छोटा ढाबा है। दो दिन पहले कटरा गंगा रामपुर के दिलीप शर्मा अपने साथियों के साथ उसके ढाबे पर खाना खाने आया था। उन्होंने फ्राइड राइस का आर्डर दिया फिर वहीं पड़ोस में अंडे के ठेले पर रखकर खा रहे थे। इस दौरान जब ढाबा के मालिक महेश ने उनसे पैसे मांगे तो दिलीप नाराज हो गया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा।

आरोपी दुकान में तोड़-फोड़ कर पैसे लेकर हुए फरार… 

इस पर जब ढाबे वाले ने आपत्ति जताई तो दिलीप के साथी आत्माराम, अजीत कुशवाहा, मुंगेरी, कुलदीप यादव, वीरू, गोपी और तीन-चार अन्य लोगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। ढाबे वाले के साथ मारपीट होता देख उसके भाई धीरज और सुधीर उसको बचाने आए तो दबंगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद दुकान में घुसकर वहां रखे सामान और कुर्सियां तोड़ने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान के गल्ले में रखे करीब 3,500 रुपये लेकर फरार हो गए ।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस थाने जाकर दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान दबंगों ने भी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव में पुलिस उसका साथ देने की बजाय दबंगो का साथ दे रही है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के बड़े अधिकारियों से गुहार लगाते हुए दबंगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000