युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा शादीशुदा युवक

इंदौर में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ग विशेष के युवक अन्‍य धर्म की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते हैं और बाद में मतांतरण का दबाव बनाते हैं। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें आरोपित अरहम ने 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए मतांतरण का दबाव बनाने लगा। आरोपित पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात भी युवती से छुपा रखी थी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि मैं इन्वेस्टमेंट मल्टीप्लायर कंपनी में काम करती थी। मेरे साथ आरोपित अरहम यूनुस खान निवासी भोपाल सेल्स में नौकरी करता था। मैं बैक आफिस में काम करती थी, तो अरहम ने एचआर से बोलकर सेल्स में मेरा ट्रांसफर करवा दिया। अरहम ने काम के बहाने मेरा नंबर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती की। सेल्स के बहाने मुझे अपने साथ कई बार ले जाता व नई-नई जगह घुमाता रहता था। बार-बार कहता था कि मैं तुम्हे पसंद करता हूं।

बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए…

मैंने उसे बताया कि घरवाले मेरे लिए लड़का देख रहे हैं तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे घरवालों को भी मना लूंगा। मैंने कहा कि तुम शादीशुदा हो, मुझसे दूर रहा करो, तो कहने लगा मेरे घरवालों ने मेरा निकाह बिना मर्जी के करवा दिया था। पत्नी से मोहब्बत नहीं करता और बहुत जल्द उसे छोड़ने वाला हूं। इसके बाद होटल में लेकर गया, वहां बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए।

मतांतरण का बनाया दबाव…

अरहम ने मुझसे कहा कि मैं शादी करना चाहता हूं और हम दुनिया को दिखाएंगे कि दो धर्म कैसे एक होते हैं। इसके बाद मुझ पर मतांतरण के लिए और निकाह करने का दबाव बनाने लगा। साथ ही फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा। एक दिन बात खत्म करने को लेकर हम होटल में मिलने पहुंचे। तभी वहां अरहम की पत्नी आ गई। जब यह बात घरवालों को पता चली तो उन्होंने मुझे समझाया। मामले में पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000